{"_id":"ecf1c8a35401dd27fa003e17a7455823","slug":"fog-in-dehradun-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में कोहरे ने डाला डेरा, धूप खिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में कोहरे ने डाला डेरा, धूप खिली
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Jan 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को राजधानी देहरादून में सुबह नौ बजे घना कोहरा छाया रहा। जिससे आवाजाही में काफी परेशानी हुई। हालांकि नौ बजे बाद निकली धूप से लोगों को खासी राहत पहुंची। इससे पहले रविवार को भी सुबह कोहरे से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
हरिद्वार में कोहरा बढ़ने की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों, विशेषकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा बढ़ने की आशंका है। उधर, रविवार को देहरादून में दिन भर चटख धूप खिली रही। सुबह के वक्त हालांकि कोहरे ने डेरा डाला, लेकिन सूरज जल्द ही इन्हें चीरते हुए निकल आया।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र ने पहले ही रविवार को तापमान में कोई बड़ा बदलाव न होने की संभावना जताई थी। विभाग ने अधिकतम तापमान 21.0, जबकि न्यूनतम तापमान 7.0 रहने की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
बादलों से फिर मौसम ठंडा
इसके साथ ही शीत लहरों ने हरिद्वार में ठंड को और बढ़ा दिया। दोपहर को धूप निकलने से हल्की राहत मिली, लेकिन शाम को फिर से ठंड बढ़ जाने से लोग घर जल्दी चले गए। हल्की धूप से थोड़ी गर्माहट आई, लेकिन बर्फीली हवाओं से मौसम में ठिठुरन रही।