फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fog grew cold in city

कोहरे के कहर से कांपता रहा शहर

Thu, 02 Jan 2014 07:19 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 02 Jan 2014 07:19 PM IST
विज्ञापन
fog grew cold in city

बृहस्पतिवार को कोहरे की चादर ने पूरे रूड़की और आस-पास के क्षेत्र को ढके रखा। कोहरा इतना घना था कि चंद कदमों की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ठंड से लोगों की कंपकपी कम ही नहीं हो रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें,सरकार का एक साल: फैसले लेकर रोलबैक करती रही
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हैरत की बात यह है कि पश्चिमी यूपी में पूरे दिन धूप खिली रही।

देर शाम से ही छाने लगा था कोहरा
बुधवार देर शाम से कोहरा छाने लगा था। रात के समय कोहरे ने क्षेत्र को ढक दिया। लोग सुबह के समय सोकर उठे तो बाहर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। पड़ोस के मकान भी चमक नहीं रहे थे। हर तरफ धुंध ही धुंध थी। ठंड के मारे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, सरकार की आंख खोलने का ये अनोखा तरीका

ठंड को देखकर लोग अपने घरों से बाहर निकलने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। सुबह दस बजे तक भी क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था।

दोपहर में निकली धूप
लोगों को दोपहर एक बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके बाद निकली गुनगुनी धूप से लोगों को राहत मिली। लेकिन हवा चलने मौसम ठंड से निजात नहीं मिल पाई।

पढ़ें, एवरेस्ट विजेता बेटियों के लिए एक मां का संघर्ष

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी घना कोहरा आने की आशंका है।

सड़कों पर रेंगकर चले वाहन
कोहरे का असर वाहनों की रफ्तार पर भी दिखाई दिया। सड़कों पर कोहरे के कारण दस मीटर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतें आई। वाहनों को बहुत ही कम स्पीड पर चलाना पड़ा। यही नहीं बार चालकों को अपने वाहनों के शीशों को साफ करना पड़ा।

बढ़ाए जाएंगे अलाव
नगर निगम मेयर यशपाल राणा ने बताया कि शहर में 12 सार्वजनिक स्थल पर नगर निगम अलाव जलवा रहा है।  पिछले पांच दिनों से अलाव जलाए जा रहे हैं। यदि कहीं ऐसा लगता है कि वहां पर भी अलाव जलवाया जाना चाहिए तो उन्हें बताया जाए। वह वहां पर भी अलाव जलवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed