{"_id":"a6559f7593e6f33a3023825512d7d92b","slug":"flood-in-solani-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलानी नदी में आई बाढ़, किसान बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलानी नदी में आई बाढ़, किसान बहा
अमर उजाला, लक्सर
Updated Mon, 04 Aug 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में घाड़ से खादर तक फैली सोलानी नदी में रविवार की शाम को आई बाढ़ ने खादर क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई जहां सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
अपना खेत देखना गया एक किसान नदी में बह गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
कई गांवों में बाढ़ का कहर
शनिवार की रात पहाड़ और घाड़ क्षेत्र में हुई बारिश के चलते नदियां उफान पर आई थी। सोलानी नदी में भी रविवार को पानी बढ़ गया।
बाढ़ ने खादर क्षेत्र के कुआंखेड़ा, मथाना, ढाढेकी, हस्तमोली और आलमपुरा आदि गांवों में जमकर कहर बरपाया। यहां करीब एक हजार बीघा से ज्यादा फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
पैर फिसलकर तेज बहाव में गिरे
ग्राम आलमपुरा के पास स्थित डेरे पर रहने वाले सरदार नसद्दर सिंह 65 वर्ष शाम करीब छह बजे अपने खेत को देखने गए थे। ग्रामीणों के अनुसार अचानक का स्तर बढ़ने से नसद्दर सिंह पैर फिसल जाने के कारण पानी में गिर गए और तेज बहाव होने के कारण बह गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्वकर्मियों ने उन्हें तलाश किया लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया। नदी में बाढ़ के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसडीएम मायादत्त जोशी ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है।