फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   float in river alaknanda during take selfie

अलकनंदा किनारे सेल्फी लेना महिला को पड़ा मंहगा

Sat, 11 Oct 2014 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 11 Oct 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
float in river alaknanda during take selfie

उत्तराखंड में अलकनंदा के किनारे सेल्फी लेते समय एक महिला और युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नदी किनारे चलते-चलते फोटो ले रहे थे। घटना स्थल से पुलिस को बैग बरामद हुआ है। इसमें युवती का फोटो पहचान पत्र और युवक के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की फोटो कापी मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी उफल्डा निवासी जय सिंह ने करीब ढाई बजे आईटीआई घाट के समीप अलकनंदा किनारे एक युवक व महिला को घूमते देखा।
विज्ञापन


दोनों नदी की ओर बढ़ते-बढ़ते फोटो ले रहे थे कि अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। घटना की जानकरी पुलिस को भक्तियाना निवासी कलम सिंह ने दी।

दुर्घटना या आत्महत्या

float in river alaknanda during take selfie

एसआई संतोष सिह ने बताया कि घटना स्थल से एक बैग बरामद हुआ है। इसमें विरोजी देवी (24) पत्नी सोबन सिह निवासी पाटा पटवारी क्षेत्र पिपली, तहसील रुद्रप्रयाग का फोटो पहचान पत्र व संदीप कुमार (20) पुत्र कलम सिंह निवासी थनूल गांव पट्टी मनीरायरस्यू के समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की फोटो कापी मिली है।

बैग से मिले महिला के पर्स से 3400 रुपये भी मिले हैं। पुलिस इन्हीं के नदी में बहने की आशंका जता रही है। एसआई संतोष ने बताया कि अंधेरा होने के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा।

युवक और महिला का फोटो लेते समय नदी में बहना एक दुर्घटना है या कुछ और इस पर संशय बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सेल्फी लेते समय दोनों नदी की चपेट में आए। सवाल यह उठता है कि रुद्रप्रयाग जनपद की महिला और पौड़ी जनपद का युवक श्रीनगर नदी किनारे टहलने क्यों आए थे।

महिला शादीशुदा है जबकि युवक अविवाहित। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया नदी में सेल्फी लेते समय बहने की बता सामने आ रही है। परिजनों से पूछताछ व मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed