फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flight Service from Almora to dehradun and delhi will start soon 

खुशखबर: अल्मोड़ा से भी 2019 में शुरू हो जाएगी हवाई सेवा, देहरादून और दिल्ली के लिए शुरू होगी उड़ानें

Tue, 16 Oct 2018 08:38 AM IST
दीप जोशी/अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 16 Oct 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Flight Service from Almora to dehradun and delhi will start soon 
flight

पिथौरागढ़ के बाद दूसरे चरण में अल्मोड़ा से भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार की उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत अल्मोड़ा में दो हेलीपोर्ट मंजूर हो गए हैं।

विज्ञापन


जिनका निर्माण जल्द ही हो जाएगा और आने वाले गर्मियों के सीजन तक अल्मोड़ा से हल्द्वानी, देहरादून और दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। बीते आठ अक्तूबर को पिथौरागढ़ से दून के बीच हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब उड्डयन विभाग दूसरे चरण में अल्मोड़ा, रामनगर और हल्द्वानी से भी हवाई सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


हालांकि पूर्व में अल्मोड़ा से कुछ दूर टाटिक में एक हेलीपैड का निर्माण किया गया था, लेकिन पता चला है कि हवाई सेवा इस हेलीपैड से नहीं होगी बल्कि इसके लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तीन साल तक किराए में 50 प्रतिशत छूट

पंतनगर एयर पोर्ट स्टेशन डायरेक्टर एपी सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत अल्मोड़ा में दो हेलीपोर्ट के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रामनगर में दो और हल्द्वानी में चार हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे।

सिंह के मुताबिक हेलीपोर्ट हेलीपैड से करीब ढाई गुना बड़ा होता है और इसमें उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टरों के नियंत्रण के लिए कई व्यवस्थाएं होती हैं। इसके लिए कुछ भवनों आदि का निर्माण भी किया जाएगा।  

उन्होंने बताया कि हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए अल्मोड़ा में टाटिक के निकट जमीन का सर्वे हो चुका है और अवरोध आदि के संबंध में जल्द ही ओएलएफ सर्वे होने वाला है। इस सेवा को संचालित करने का जिम्मा पवन हंस कंपनी को दिया गया है।  फिलहाल किराया तय नहीं हुआ है। हालांकि केंद्र सरकार यात्रियों को तीन साल तक किराए में 50 प्रतिशत छूट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed