फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   flight ban on sahastrdhara helipad.

डीजीसीए ने सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ानों पर लगाई रोक

Sat, 04 Jun 2016 03:14 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 04 Jun 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
flight ban on sahastrdhara helipad.
हेलीकॉप्टर - फोटो : प्रतीकात्मक

सुरक्षा कारणों के मद्देनजर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने देहरादून जिले में सहस्त्रधारा हेलीपैड से संचालित उड़ानों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


विमानन नियामक, डीजीसीए की टीम के निरीक्षण के बाद लिए गए इस निर्णय से सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ तक की हेलीकॉप्टर परिवहन सेवा अस्थाई रूप से बंद हो जाएगी। डीजीसीए के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सहस्त्रधारा हेलीपैड से चलाई जाने वाली सभी सेवाएं अब देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


ईंधन भंडारण की सुविधा में खामियां
अधिकारी ने बताया कि टीम के निरीक्षण में सहस्त्रधारा हेलीपैड पर ईंधन भंडारण की उचित सुविधा नहीं पाई गई। हेलीकॉप्टरों में ईंधन भरने के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी भी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक इन्हीं कारणों को देखते हुए डीजीसीए ने फिलहाल यहां से संचालित होने वाली उड़ानों को रोकने के आदेश दिए हैं। यही नहीं सुरक्षा खामियों की वजह से दो निजी हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों की सेवाओं को भी डीजीसीए निलंबित कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed