{"_id":"5d833f7a8ebc3e01416b2bba","slug":"flaws-in-over-two-lakh-ration-cards-at-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड और राशन कार्ड के मिलान के दौरान खुलासा, दो लाख से ज्यादा राशनकार्डों में खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड और राशन कार्ड के मिलान के दौरान खुलासा, दो लाख से ज्यादा राशनकार्डों में खामियां
Thu, 19 Sep 2019 02:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:13 PM IST
सार
- गलतियों को ठीक करने के लिए आपूर्ति विभाग ने शुरू किया शुद्धिकरण अभियान
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून जिले के दो लाख छह हजार 250 राशन कार्ड में त्रुटियां हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब आपूर्ति विभाग ने स्मार्ट राशन कार्ड बनाने के लिए शुद्धिकरण अभियान चलाया। अब विभाग लोगों से प्रपत्र भरवाकर सही जानकारी लेगा।
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ऑनलाइन करने के लिए आपूर्ति विभाग की ओर से जिले के सभी तीन लाख 75 हजार राशन कार्डों को आधार से जोड़ दिया गया है। जिसके बाद पता चला है कि कई लोग ऐसे हैं जिनके आधार कार्ड में दर्ज नाम राशन कार्ड में लिखे नाम से मेल नहीं खा रहा है। इसके अलावा उनके परिवार के सदस्य के आधार, फोटो या नाम संबंधी भी गलतियां हैं।
विज्ञापन
कुल मिलाकर तीन लाख 75 हजार में से दो लाख छह हजार 250 लोगों के कार्ड में खामियां हैं। इन खामियों को दूर करने के लिए आपूर्ति विभाग ने शुद्धिकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत जिले के सभी 1074 राशन डीलरों को शुद्धिकरण के प्रपत्र उपलब्ध करा दिए हैं। कार्डधारक को अपने क्षेत्र के राशन डीलर से यह प्रपत्र लेकर पूरा विवरण भरकर डीलर के पास ही जमा करवा होगा।
विज्ञापन
कई लोग ऐसे हैं जिनके राशन कार्ड व आधार में जानकारी मेल नहीं हो रही है। उसके लिए शुद्घिकरण अभियान शुरू किया गया है। जल्द सभी कार्डधारकों से प्रपत्र भरवाकर डाटा फीडिंग का काम पूरा किया जाएगा।
- जसवंत सिंह कंडारी, जिला आपूर्ति अधिकारी