फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five years of imprisonment for attempting sexual assault

दुष्कर्म के प्रयास में पांच साल का कारावास, पांच साल की बच्ची संग की थी शर्मनाक हरकत

Sun, 03 Feb 2019 10:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Feb 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Five years of imprisonment for attempting sexual assault
court - फोटो : PTI

पॉक्सो कोर्ट ने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पांच साल के कठोर कारावास और बीस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक नेहरू कालोनी क्षेत्र में वर्ष 2017 में मंगल सिंह ने अपने मकान मालिक की पांच साल की बेटी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया था। पीड़ित पक्ष ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया था। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। जो एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म के प्रयास में तरमीम हो गया था। पुलिस ने विवेचना में साक्ष्यों का संकलन कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट की न्यायाधीश रमा पांडेय के न्यायालय में हुई।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता भरत सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट में छह गवाह प्रस्तुत किए गए। न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष के तर्कों को सही मानते हुए आरोपी को पांच साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि आर्थिक दंड की आधी रकम पीड़ित पक्ष को क्षतिपूर्ति के रुप में देने के आदेश न्यायाधीश ने दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed