फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five year old Child swallowed 10 rupees coin Aiims Doctors taken out

खेलते हुए बच्चे ने निगल लिया 10 रुपये का सिक्का, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे निकाला बाहर

Mon, 05 Aug 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Aug 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Five year old Child swallowed 10 rupees coin Aiims Doctors taken out

उत्तराखंड में साढ़े पांच साल के बच्चे के गले में फंसे 10 रुपये के सिक्के को एम्स के चिकित्सकों ने बाहर निकाला। ज्वालापुर हरिद्वार निवासी साढ़े पांच साल के बच्चे ने खेलते समय 10 रुपये का सिक्का निगल लिया जो उसकी आहार नली में जाकर फंस गया।

विज्ञापन


इसके बाद बच्चे को बेचैनी होने लगी और वह चिल्लाने लगा। परिजनों ने उसे करीब ढाई घंटे के अंतराल में एम्स में भर्ती कराया। संस्थान के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की टीम ने एनेस्थिसिया टीम की सहायता से ऑपरेशन थियेटर में फोलिस कैथेटर (गुब्बारे से युक्त रबड़ के पाइप के उपकरण) की सहायता से बच्चे की आहार नली में फंसे सिक्के को बाहर निकाला।

विज्ञापन

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की डॉ. इनोनो यहोशु व डॉ. मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि फोलिस कैथेटर को बच्चे की नाक के रास्ते आहार नाल में फंसे सिक्के के नीचे तक डाला गया। इसके बाद सुई के जरिये पाइप में पानी भरकर गुब्बारे को फुलाया गया।

पाइप को धीरे- धीरे ऊपर खींचकर सिक्के के साथ बाहर निकाला गया। टीम में बाल शल्य चिकित्सा विभाग के डॉ. ज्ञानेंद्र, डॉ. नताशा, एनेस्थिसिया विभागाध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. सीतू चौधरी, डॉ. देविथा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed