{"_id":"08e290b2c8b7ec8ee22d2f311a495c04","slug":"five-teachers-will-get-national-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के नए मंत्र ने दिलाया राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के नए मंत्र ने दिलाया राष्ट्रीय पुरस्कार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Sep 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के दो गुरु शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन
टिहरी के एक शिक्षक को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। दून स्थित राजकीय इंटर कॉलेज दूधली के शिक्षक जगदंबा प्रसाद डोभाल को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय इंफार्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नीक पुरस्कार मिलेगा।
पढ़ें,देश के टॉप शिक्षकों में दून की छाया भी शामिल
विज्ञापन
टिहरी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंद चौक के शिक्षक रमेश बड़ोनी को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, दून के प्राथमिक विद्यालय खत्ता की प्रधानाध्यापिका देवेश्वरी भंडारी को भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। तीनों शिक्षक बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
जगदंबा ने शुरू की ई टीचिंग
जगदंबा प्रसाद डोभाल ने राजकीय इंटर कॉलेज दूधली में वर्ष 2006 में ई-टीचिंग प्रारंभ की थी। वर्ष 2007 में स्कूल के छात्रों ने सूचना एवं संचार तकनीक का प्रयोग कर मंडल एवं प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
पढ़ें,बदलते वक्त के साथ चलकर बदला 'भविष्य'
संचार एवं तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर वर्ष 2011 में स्कूल को स्मार्ट स्कूल घोषित किया गया। शिक्षक डोभाल बताते हैं कि स्कूल में ऑनलाइन कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं।
जीवन में जलाया ज्ञान का दीप
देवेश्वरी भंडारी डोईवाला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खत्ता की प्रधानाध्यापिका हैं। भंडारी ने न सिर्फ स्कूल के बच्चों को पढ़ाया, बल्कि स्कूल के आसपास के बच्चों के जीवन में भी ज्ञान का दीप चलाया।
पढ़ें,इनके एक आइडिया ने बदल दी जिदंगी
क्षेत्र में घर-घर जाकर उन्होंने बच्चों को स्कूल तक लाकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा। उनके उल्लेखनीय कार्य के चलते ही उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें