टीचर ने डांटा, तीन दिन से घर नहीं पहुंचे छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी जिले के एक राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले चार छात्र तीन दिन से लापता चल रहे हैं। अभिभावकों की ओर से छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस छात्रों की तलाश में जुट गई है।
सोमवार 19 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार में 10वीं में पढ़ने वाले अजय प्रकाश पुत्र सुंदरलाल निवासी पडागली, नीरज पुत्र मान सिंह निवासी घनसाली, मनोज कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी पिलखी और प्रीतम पुत्र रमेश लाल निवासी बहेडा से गायब हो गए।
बताया जा रहा है कि 19 जनवरी को विद्यालय में एक शिक्षक ने किसी बात पर नाराज होकर उन्हें अपने अभिभावकों को बुलाने के लिए घर भेजा, लेकिन वे घर न जाकर रास्ते से गायब हो गए।
छात्रों की तलाश में जुटी पुलिस
मंगलवार को अजय प्रकाश की मां रूकमणी देवी ने थाने में चारों छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि चारों छात्रों को मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे नई टिहरी के बौराड़ी बाजार में कुछ लोगों ने देखा था, लेकिन उसके बाद वे गायब हो गए। पुलिस छात्रों की तलाश में जुट गई है।
इधर, ढुंगीधार से भी कक्षा दस में पढ़ने वाला एक छात्र मंगलवार को लापता हो गया। छात्र के नाना डीपी उनियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पोता गौतम अंथवाल (15) पुत्र प्रभाकर निवासी मंजियाड़ी नैलचामी मंगलवार सुबह उनके ढुंगीधार स्थित घर से ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन लौटा नहीं। बुधवार शाम को छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।