फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five people injured in road car accident

मसूरी मार्ग पर बस से भिड़ी कार, पांच घायल

Thu, 26 Jun 2014 11:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Jun 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
five people injured in road car accident

मसूरी से लौट रहे दिल्ली के एक हौजरी व्यापारी की कार और बस की कुठाल गेट के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण व्यापारी उसकी पत्नी दो बेटे और एक बेटी घायल हो गई।

विज्ञापन


इनमें से चार के हाथ और पैर में फ्रेक्चर हैं। उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर चालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। इस कारण मसूरी मार्ग आधा घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन


दो दिन पहले आए थे मसूरी
दिल्ली के कृष्णानगर निवासी राजेश ढाका अपनी पत्नी मधु, बीस साल के बेटे दिवाकर, सतरह साल के मनीष और तेरह साल की बेटी छवि के साथ अपनी मारूति सैलीरियों में सवार होकर दो दिन पहले मसूरी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तीन बजे के करीब यह परिवार दून लौट रहा था। कुठाल गेट के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी बड़ी थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण कार सवार पांच लोगों घायल हो गए।

हादसे में चार गंभीर घायल

five people injured in road car accident

हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। कार सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौकेपर काफी लोगों का जमावड़ा लग गया। बड़ी मुश्किल से घायलों को कार से बाहर निकाला जा सका।

बिटिया छवि को छोड़कर परिवार के चारों सदस्यों को गंभीर चोटे आई है, जिन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजपुर एसओ राजेश शाह के मुताबिक घायलों के हाथ और पैर में फैक्चर है।

उन्होंने बताया कि बस सवार लोग पंजाब के थे, जो एक टूरिस्ट बस लेकर आए थे, लेकिन रास्ते में आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों ने बस को पकड़ लिया था। अब यह लोग प्राइवेट बस लेकर मसूरी जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed