{"_id":"bf8edf573036f1a165f38727e15d36d3","slug":"five-people-died-in-accident-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में समाई, इंजीनियर दंपतियों समेत 5 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में समाई, इंजीनियर दंपतियों समेत 5 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, थत्यूड़, नैनबाग (टिहरी)
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त से मिलने सपरिवार टिहरी गए दो इंजीनियरों की कार अगलाड-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर जालसी के समीप डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में दोनों इंजीनियर दंपतियों और उनमें से एक के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के शिकार सभी देहरादून के रहने वाले थे। फिलहाल हादसे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
कार संख्या यूके 07 बीडी-1710 सोमवार को आपदाग्रस्त क्षेत्र परोड़ी से देहरादून के लिए जा रही थी। शाम करीब 7.45 बजे कार जालसी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बेटे समेत चार की मौके पर हो गई मौत
गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली एक महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया। लेकिन चिकित्सालय पहुंचते ही महिला ने भी दम तोड़ दिया।
तहसीलदार मनजीत सिंह गिल ने बताया कि हादसे में हरमोहन सिंह (42) उनकी पत्नी रविंद्र कौर (40), जगदीश धस्माना (40) उनकी पत्नी रजनी धस्माना (35) और बेटे मनु धस्माना (16) की मौत हो गई है। सभी के आवास देहरादून में हैं।
बताया गया है कि हरमोहन सिंह (निवासी 54 बी, मंदिर मार्ग संत विहार देहरादून) और जगदीश धस्माना (निवासी कौलागढ़ देहरादून) मुंबई की जिंदल ड्रिलिंग कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे। दोनों परोड़ी में अपने दोस्त शशिभूषण से मिलने सपरिवार गए थे। वहां से लौटते वक्त वे हादसे का शिकार हो गए।