{"_id":"63ceb7ca0962477cef4fb4f6","slug":"five-lakh-cheated-from-retired-colonel-in-the-name-of-dehradun-news-c-5-1-drn1030-58552-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कंपनी में निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त कर्नल से पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कंपनी में निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त कर्नल से पांच लाख ठगे
विज्ञापन
Iपटेलनगर थाने में दर्ज किया गया आरोपी सेवानिवृत्त सिपाही के खिलाफ केसI
Iकंपनी में निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त कर्नल से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी का आरोप सेना के सेवानिवृत्त सिपाही पर है। उसने अपनी कंपनी में निवेश के नाम पर 10 फीसदी रिटर्न का झांसा दिया था। उन्होंने रकम तो निवेश कर दी। लेकिन, उन्हें न तो मुनाफा दिया गया और न ही असल रकम लौटाई। पटेलनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, कर्नल दीपक सिंह (सेनि) निवासी प्रकाश लोक, शिमला बाईपास रोड ने तहरीर दी। बताया कि वह सेना की कर्नल रैंक से वर्ष 2018 में रिटायर हुए हैं। सेना में नौकरी के दौरान सिपाही शीशराम निवासी वार्ड-40, आदर्शनगर सीकर, राजस्थान उनका परिचित था। वह बीती 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुआ। कुछ समय बाद उसने दीपक सिंह से संपर्क किया। झांसा दिया कि वह एक कंपनी खोलने वाला है। निवेश करेंगे तो दस फीसदी लाभांश देगा। शीशराम ने पीड़ित को व्हाट्सएप पर एक कंपनी की जानकारी भेजी तो वह झांसे में आ गए।
I
I
I
Iउन्होंने पिछले साल अक्तूबर में आरोपी के दिए बैंक खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद पीड़ित ने मुनाफे के भुगतान के लिए संपर्क किया। आरोप है कि तब शीशराम ने गलत तरीके से बात की। कहा कि वह रकम वापस नहीं देगा और न ही उसने कोई कंपनी खोली है। इस पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उनकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।I