फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five girls abscond from dehradun nari niketan

देहरादून: नारी निकेतन की सुरक्षा में फिर चूक, दीवार फांदकर भागी पांच बालिकाएं

Mon, 18 Dec 2017 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Dec 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
 five girls abscond from dehradun nari niketan

नारी निकेतन में सुरक्षा और सुधार के तमाम दावों के बीच शनिवार रात बड़ी चूक उजागर हुई है। यहां से पांच बालिकाएं रात के अंधेरे में निकल गई। पास की एमडीडीए कालोनी में रात में चोरों का शोर मचा तो वह पकड़ में आई, तब जाकर उनकी फरारी का राज खुल सका।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि बालिकाएं दीवार फांदकर निकली है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने नारी निकेतन पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। नारी निकेतन में मूक बघिर से दुराचार और गर्भपात के मामले में व्यापक कार्रवाई के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


नारी निकेतन प्रशासन की तरफ से शनिवार रात दस बजे के करीब कंट्रोल रूम में पांच लड़कियों के निकलने की सूचना दी गई। यह नहीं बताया गया कि लड़कियां किस समय निकली। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी। इसी बीच नारी निकेतन के पास की एमडीडीए कालोनी में चोरों के आने का शोर मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आई लड़कियां

 five girls abscond from dehradun nari niketan

उसी दौरान इन पांचों बालिकाओं को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। दरअसल 13 साल से कम उम्र की इन बालिकाओं ने रात में किसी घर के घुसने का प्रयास किया था, जिससे जाग हो गई, तब जाकर शोर मचा था।

पुलिस पांचों लड़कियों को लेकर नारी निकेतन पहुंची तो स्टाफ की जान में जान आई। देर रात जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट भी नारी निकेतन पहुंच गई। सूचना तो दस बजे की है, हो सकता है कि लड़कियां शाम को ही निकल गई हो, जिसकी जानकारी रात को लगी है।  

कंट्रोल रूम के माध्यम से शनिवार रात दस बजे के करीब नारी निकेतन से पांच लड़कियों के भागने की सूचना आई थी। उसी आधार पर पास की एमडीडीए कालोनी से उन्हें बरामद कर वापस नारी निकेतन भेज दिया गया है। लड़कियां नारी निकेतन से कब और कैसे निकली है, यह साफ नहीं हो सका है।
राजेश शाह, इंस्पेक्टर नेहरू कालोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed