फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first vote then chardham

पहले करेंगे महादान, फिर जाएंगे चारधाम

Wed, 30 Apr 2014 11:24 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Apr 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
first vote then chardham

आपदा के बाद चारधाम यात्रा पर बाहरी तीर्थयात्री रुचि नहीं आ रहे हैं तो स्थानीय लोग भी अभी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। लोगों में लोकतंत्र के महापर्व के प्रति कितनी आस्था है इसका नमूना इस बार देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


दरअसल मतदान की तारीख और चार धाम यात्रा शुरू होने की तारीखें नजदीक हैं। कई स्थानीय पर्यटकों ने मतदान के बाद ही चार धाम यात्रा पर जाने का निर्णय लिया है। टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियों के जरिए पर्यटन विभाग को इस तरह के संदेश मिल रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य में पिछले साल आई आपदा का खौफ अब भी लोगों के जेहन में है। ऐसे में चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की संख्या अब तक इस बार बहुत कम है।

यात्रियों की संख्या बढ़ाने में जुटा पर्यटन विभाग

first vote then chardham

चार धाम यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग तमाम टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियों से भी संपर्क में जुटा हुआ है।

इसके जरिए पर्यटन विभाग का प्रयास है कि फिलहाल लोकल लोगों से सहमति बनाकर यात्रियों की संख्या में इजाफा किया जाए ताकि दूसरे प्रदेशों के यात्रियों में भी सकारात्मक संदेश पहुंचे।

इन ट्रेवल कंपनियों के माध्यम से पर्यटन विभाग को जो जवाब मिल रहे हैं, उससे मतदान तक चार धाम यात्रा पर असर पड़ने की संभावना है।

मतदान के बाद जाएंगे चारधाम

first vote then chardham

अधिकतर लोगों ने सात मई को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के बाद ही चार धाम यात्रा पर जाने का जवाब दिया है। दो मई को गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुल रहे हैं। जबकि केदारनाथ के चार मई और बद्रीनाथ के कपाट पांच मई को खुलेंगे।

कुछ लोगों ने मौसम की स्थिति देखने के बाद ही बुकिंग कराने की बात भी कही है।

‘विभाग यात्रियों के मन से पिछले साल आई आपदा का खौफ खत्म करने के हर प्रयास कर रहा है। कुछ टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है। कई स्थानीय पर्यटकों ने मतदान के बाद ही चार धाम यात्रा पर जाने की बात कही है। सात तारीख को मतदान के बाद चार धाम यात्रा के बढ़ने की उम्मीद है।’
-वाइके गंगवार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed