बदरीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, यात्री रोमांचित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बदरीनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से धाम का मौसम सुहावना हो गया। धाम में बर्फबारी करीब तीन घंटे तक रही। धाम में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।
सुबह 11 बजे से धाम में जोरदार बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हुई जो अपराह्न तीन बजे तक रही। धाम में देवदर्शनी तक चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी नर आई।
देश-विदेश से धाम में पहुंचे कई तीर्थयात्रियों ने पहली बार करीब से बर्फबारी होते देख रोमांचित होते रहे। धाम पहुंचे यात्रियों ने जमकर लुत्फ उठाया। तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच फोटो खिंचकर धाम में बिताए इन क्षणों को अपने कैमरों में कैद किया। वहीं बारिश और बर्फबारी से धाम में काफी ठंड बढ़ गई है।
बर्फबारी देख तीर्थयात्री उत्साहित
हैदराबाद से अपने परिवारों के साथ बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे मुकेश शर्मा, रामेश और तारा चंद्र का कहना है कि उन्होंने धाम में बर्फबारी का जमकर मजा लिया। कहा कि बदरीनाथ में बिताएं समय को ताउम्र नहीं भूलेंगे।
दिल्ली से आए केशु सुब्बाराव का कहना है कि उन्होंने पहली बार इतनी नजदीक से बर्फबारी होते देखी। बदरीनाथ धाम में पहुंचकर यहां के सौंदर्य को देख स्वर्ग जैसी अनुभूति हो रही है।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ का कहना है कि बदरीनाथ धाम में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ है, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। उन्होंने बताया कि धाम में तीर्थयात्रियों के रहने और खाने की पर्याप्त व्यवस्था है।