फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first science center of uttarakhand.

उत्तराखंड का पहला साइंस सेंटर तैयार

Tue, 03 Mar 2015 04:49 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Mar 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
first science center of uttarakhand.

उत्तराखंड का पहला साइंस सेंटर बनकर तैयार हो गया है। नेशनल कौंसिल फार साइंस म्यूजियम कोलकाता ने इसका निर्माण कराया है।

विज्ञापन


कुल 4.25 करोड़ रुपये की लागत से झाझरा में बनकर तैयार हुए इस रीजनल साइंस सेंटर को अब उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) को हैंड ओवर किए जाने की तैयारी है।

यूकास्ट के पास ही इसके संचालन का जिम्मा होगा। हैंड ओवर की प्रक्रिया संभवत: आने वाले अप्रैल माह में पूरी हो जाएगी। सेंटर में एक 150 सीटों का मिनी आडिटोरियम बनाया गया है। इसमें विज्ञान पर आधारित फिल्मों, वृत्त चित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन


हर विषय पर आधारित म्यूजियम इसमें होंगे। साथ ही, वर्किंग माडल्स के प्रदर्शन के लिए भी इसमें जगह बनाई गई है। मसलन अगर कोई बच्चा सी-सा कैसे काम करता है जानना चाहेगा तो उसे यह एक माडल के माध्यम से इसमें समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूकास्ट के डा. अमित पोखरियाल के अनुसार बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें इसकी पढ़ाई की ओर आकर्षित करने के लिए इस साइंस सेंटर का निर्माण किया गया है।


अल्मोड़ा में बनेगा इसके बाद
गढ़वाल मंडल में दून में साइंस सेंटर के निर्माण के बाद कुमाऊं मंडल की बारी होगी। एक अन्य साइंस सेंटर के निर्माण के लिए अल्मोड़ा जिले को चिन्हित किया गया है। पैसा स्वीकृत हो चुका है। फिलहाल इसके लिए भूमि तलाशने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed