{"_id":"3b96a412683a389d3f086de60c1d5ed8","slug":"first-rk-memorial-all-india-inter-school-t20-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोफिया स्कूल ने पहला दिन किया अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोफिया स्कूल ने पहला दिन किया अपने नाम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Oct 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोफिया स्कूल ने दून ग्लोबल स्कूल को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अगले दौर में बनाई जगह
राजधानी में आयोजित हो रहे प्रथम आरके मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में सांईग्रेस एकेडमी ने जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई।
दून ग्लोबल स्कूल के मैदान में गुरुवार को पहला मैच मेजबान स्कूल की टीम और सोफिया स्कूल के बीच हुआ। सोफिया स्कूल की टीम ने पहले खेलते हुए 152 रन पर सभी विकेट खो दिए। अभिनव ने 34, सागर ने 31 रन बनाए। 39 रन अतिरिक्त बने।
विज्ञापन
ग्रेस पंत ने चटकाए 5 विकेट
दून ग्लोबल इलेवन के शुभम ने 5 विकेट लिए। जवाब में दून ग्लोबल इलेवन 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। मोहित ने 46 और दीप प्रताप ने 20 रन बनाए। सोफिया स्कूल के ग्रेस पंत ने 5, अमित ने 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
दूसरे मैच में साईं ग्रेस एकेडमी का सामना रूट्स इंटरनेशनल स्कूल से हुआ। साईं ग्रेस एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए। सागर ने 27, आर्यन ने 20 रन बनाए। 28 रन अतिरिक्त बने।
रूट्स इंटरनेशनल के राहुल, अखिल, अभिषेक व रजत ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में रूट्स इंटरनेशन की टीम 15वें ओवर में 61 रन पर सिमट गई। अंशुमन ने 15, आकाश ने 12 रन बनाए। साईं ग्रेस एकेडमी के प्रशांत ने 4 विकेट लिए।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...