फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first lady rajya sabha MP of uttarakhand.

उत्तराखंड की पहली महिला राज्यसभा सांसद बनीं मनोरमा

Thu, 13 Nov 2014 03:56 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Nov 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
first lady rajya sabha MP of uttarakhand.

कांग्रेस की उम्मीदवार मनोरमा शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला राज्य सभा सांसद बन गई हैं। गुरुवार को साढ़े तीन बजे के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने विधान सभा में मनोरमा शर्मा डोबरियाल के राज्यसभा सांसद बनने की घोषणा की।

विज्ञापन


आपको बता दें कि भाजपा ने राज्यसभा के लिए अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। देहरादून की पूर्व मेयर मनोरमा शर्मा डोबरियाल उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस की पसंद थीं।
विज्ञापन


सीएम हरीश रावत ने मनोरमा पर भरोसा जताते हुए कहा था कि पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता को मौका दिया है। जिन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए निरंतर काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी का चिरपरिचित चेहरा

first lady rajya sabha MP of uttarakhand.

बतौर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और देहरादून की मेयर रहकर जनता की सेवा की है। राज्य निर्माण के आंदोलन में भी इनकी अहम भूमिका रही है। पार्टी का चिरपरिचित चेहरा है।

मनोरमा शर्मा ने पार्टी के लिए लंबा संघर्ष किया है। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी सेवा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा था कि मनोरमा शर्मा के नाम पर मुहर लगने से कार्यकर्ताओं के अच्छे दिन आए हैं।

अपनी उम्मीदवारी दर्ज करवाते हुए मनोरमा ने कहा था कि दिग्गजों की सहमति से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। पार्टी में कोई उठापटक या नाराजगी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed