क्या आप जानते हैं वैलेंटाइन की कहानी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन डे की शुरुआत को लेकर कई किवदंतियां रही हैं। कुछ इतिहासकारों के मुताबिक रोम में तीसरी सदी के दौरान वैलेंटाइन नाम के एक पादरी थे।
पढ़ें, बारिश से हुआ वैलेंटाइन वीक का स्वागत
इस दौरान वहां के शासक क्लैडियस द्वितीय ने अविवाहित युवाओं को बेहतर योद्धा मानते हुए युवाओं को शादी करना गैरकानूनी करार दे दिया।
पढ़ें, वैलेंटाइन डे पर इन तरीकों से पार्टनर को रिझा सकेंगे आप
वैलेंटाइन ने इसे अन्यायपूर्ण माना और प्यार करने वाले जोडों की चुपचाप चर्च में शादी कराना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद राजा क्लैडियस को इसकी भनक लग गई और उसने वैलेंटाइन की हत्या करवा दी।
करीब 270 ईसवी पूर्व उनकी मौत या दफनाने के दिन को ही वेलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाने लगा।
जश्न-ए-इश्का ने बढ़ाया गुलाबों का मान
राजधानी देहरादून में जश्न-ए-इश्का ने गुलाबों के भाव बढ़ा दिए हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत आज से हो रही है। शुक्रवार को रोज डे पर गुलाबों की खपत को देखते हुए फूल विक्रेताओं ने खास इंतजाम किए हैं।
पढ़ें, बारिश से हुआ वैलेंटाइन वीक का स्वागत
दिल्ली के साथ ही बेंगलुरु से भी गुलाबों की खेप शहर में आमद दर्ज करा चुकी है। कारोबारियों के मुताबिक शहरभर की फ्लावर शॉप्स पर करीब पचास हजार गुलाब सज चुके हैं।
बढ़ती डिमांड देखते हुए गुलाबों के दाम भी चढ़ गए हैं। आम दिनों में 15-20 रुपए में मिलने वाला गुलाब शुक्रवार को 30-35 रुपए तक जा सकता है।
पढ़ें, वैलेंटाइन डे पर इन तरीकों से पार्टनर को रिझा सकेंगे आप
चरणदास फूल के भरत गुलाटी ने बताया कि दिल्ली से गुलाब मंगाए गए हैं। यहां के फूल जल्द खराब हो जाते हैं जबकि वह ज्यादा चलते हैं।
लाल फूल भंडार के मनीष आनंद ने बताया कि बेंगलुरु का गुलाब दिखने में आकर्षक है। इसकी स्टेम चौड़ी और हाइट अच्छी होती है। इसे लोग ज्यादा पसंद करते हैं।
फोन पर बढ़ी थीं प्यार की पींगें
फैन से फोन पर शुरू हुई बातचीत प्यार में बदल जाएगी उत्तराखंड के लोक गायक गजेंद्र राणा ने सोचा भी नहीं था। सिलसिला इस कदर बढ़ा कि आज वही फैन बीना उनकी पत्नी बन चुकी हैं।
पढ़ें, बारिश से हुआ वैलेंटाइन वीक का स्वागत
राणा के मुताबिक 2003 में मालू रिलीज हुई तो बीना ने कैसेट कंपनी से नंबर ले लिया। बातचीत बढ़ी तो एक दिन बीना ने फोन पर इजहार किया और शादी की इच्छा जता दी। राणा बताते हैं, ‘तब मैं दिल्ली सेटल था। बीना दून में थीं।
पढ़ें, वैलेंटाइन डे पर इन तरीकों से पार्टनर को रिझा सकेंगे आप
पहली मुलाकात बीना के घर ही हुई। मैं रिश्ता लेकर गया था। दोनों परिवारों ने हामी भरी और हमारी शादी हो गई। आज हमारे दो बच्चे हैं। साढ़े 6 साल की बेटी शिवांगी और डेढ़ साल का बेटा रुद्राक्ष है। रिश्ता निभाने के लिए दोनों ही हमेशा समझदारी दिखाते हैं।’
देहरादून में ये हैं वैलेंटाइन हॉट स्पॉट
वैलेंटाइन के लिए देहरादून में एमडीडीए पार्क, गुच्चू पानी, डियर पार्क, लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट के तौर पर और टपकेश्वर, संतला देवी मंदिरों में दर्शन के लिए भी युगल आते हैं।
पढ़ें, बारिश से हुआ वैलेंटाइन वीक का स्वागत
कुछ होटल्स में भी वेलेंटाइन डिनर होते हैं। हालांकि वैलेंटाइल डे को भारतीय संस्कृति के विरुद्घ बताकर शिवसेना-बजरंग दल इसका विरोध भी करते आए हैं।
बुद्धिजीवियों की राय
इसमें बुराई नहीं है। मगर जब मर्यादा टूटती है तो आपत्तिजनक हो जाता है। समय बदल रहा है, युवाओं की सोच बदल रही है। वैलेंटाइन सिर्फ कुछ दायरों तक न रहे, लेकिन मर्यादा कायम रहना चाहिए।
- डॉ. इंदु सिंह, प्राचार्या, एमकेपी पीजी कॉलेज
संत वैलेंटाइन का संदेश पूरे मानव मात्र के लिए था। प्रेम भाई-बहन, माता-पिता सभी रिश्तों में होता है, लेकिन यह लड़के-लड़कियों के बीच सिमटता जा रहा है। प्रेम बुरी बात नहीं है, लेकिन मायने रखता है कि आप अभिव्यक्ति कैसे कर रहे हैं। हर रिश्ते को प्रेम का नाम नहीं दे सकते।
- अभिषेक मैंदोला, रंगकर्मी
जेब पर भारी न पड़ जाए प्यार का पहला दिन
प्यार के सप्ताह का पहला दिन, प्रेम की पहली सीढ़ी चढ़ने वालों को ही नहीं बल्कि अपनी प्रेमिका और प्रेमी को खुश करने वालों की जेब पर भी भारी पड़ सकता है। पिछले साल के मुकाबले इस साल गुलाब के दामों में दोगुने की वृद्धि हुई है।
पढ़ें, बारिश से हुआ वैलेंटाइन वीक का स्वागत
कहते हैं प्रेम के आगे सारी बाधाएं बौनी साबित हो जाती हैं, लेकिन पैसों के मामले में कई बार यह धारणा गलत न सही लेकिन कमजोर जरूर पड़ जाती है।
मामला यदि दिल से जुड़ा हो तो वहां पर पैसे मायने नहीं रखते। ऐसा ही कुछ होने वाला है इस साल के वैलेंटाइन डे के प्रथम दिन।
पढ़ें, वैलेंटाइन डे पर इन तरीकों से पार्टनर को रिझा सकेंगे आप
इस साल यहां पर गुलाब के फूलों के दाम पिछले साल के मुकाबले दो गुने हो गए हैं। पिछले साल जो गुलाब की कली 20 रुपए का बिकी थी, इस साल 40-45 रुपए की हो गई। जबकि 15 रुपए वाला गुलाब 35 तक बिक रहा है।
गुलाब की बकेट लगभग 250 रुपए में पड़ेगी। हालांकि दुकानों पर गुलाबों की हर तरह की किस्म मंगाई गई है। महंगाई के बावजूद गुलाबों की डिमांड पहले से ज्यादा है।
अपने प्यार को दें यह खास गुलाब
देहरादून शहर के एक फूल वाले ने बताया कि उनके पास दो तरह के गुलाब आते हैं। पहला सुपर गुलाब दूसरा टाटा गुलाब।सुपर गुलाब जिसमें कांटे होते हैं, जबकि टाटा बिना कांटे वाला होता है।
पढ़ें, बारिश से हुआ वैलेंटाइन वीक का स्वागत
दोनों की डिमांड लगभग बराबर होती है। उसके अलावा रंग का भी अलग महत्व होता है।
लड़कियों में होता है अधिक क्रेज
वैलेंटाइन डे वीक को लेकर लड़कियों में अधिक क्रेज देखा जाता है। बाजार में फूल खरीदने वालों में 70 प्रतिशत लड़कियां होती हैं।
ये है वैलेंटाइन वीक का शिड्यूल
8 फरवरी
प्रपोज डे- यह दिन रिश्ते की शुरुआत का है। एक दूसरे को बताएं आपके लिए वह क्या सोचते हैं।
अंदाज-ए-बयां
1- खुशियां जताने का यह बेहतर तरीका है।
2- उनकी पसंद को समझें। फिर तय करें।
3- चॉकलेट नहीं, एक दूजे की पसंद जरूरी।
4- चॉकलेटी स्वाद मन में जरूर मिठास भरेगा।
9 फरवरी
चॉकलेट डे - आज के दिन एक दूसरे को चॉकलेट या कुछ मीठा गिफ्ट करने का चलन है।
भरोसा बढ़ाएं
1- एक दूसरे से मिलें और भरोसा बढ़ाएं।
2- पसंद-नापसंद जानें। खूबियों को सराहें।
3- करियर, जिंदगी का नजरिया भी परखें।
4- मन की भावनाओं को शब्दों में पिरो दें।
10 फरवरी
टैडी डे - यह दिन एक दूसरे को प्रेम के प्रतीक के तौर पर टैडी बियर या अट्रैक्टिव मॉडल दे सकते हैं।
खो जाए उदासी
1- टेडी हंसी और खुशी का प्रतीक होता है।
2- इसे देख आपको याद कर वे हैप्पी हो जाएंगे।
3- जरूरी नहीं कि टैडी ही, पसंद समझें।
4- बेजान-बेजुबान भी आपको खुश कर देंगे।
11 फरवरी
प्रॉमिस डे - यह दिन एक दूसरे को यह भरोसा दिलाएं जिंदगी के सफर में एक दूजे का हाथ कभी नहीं छोड़ेंगे।
रिश्ते की शुरुआत
1- भरोसे की शुरुआत अपनेपन की सूरत गढ़े।
2- जरूरी यह है कि अविश्वास कभी न आए।
3- लेट-लतीफी छोड़ें, यह आपको भी पसंद नहीं।
4- कोई मदद या वादे की खुशी फील कर तो देखें।
12 फरवरी
हग डे - एक शुरुआत और स्नेह भरा साथ एक दूसरे को भावनात्मक तौर पर मजबूती से जोड़ता है।
देगा अपनत्व
1- मजबूत हो रहा संबंध आपको ऊर्जा देता है।
2- गर्मजोशी भरा शेक हैंड भी अपनत्व जगाएगा।
3- फोन कॉल से भी विश कर सकते हैं।
4- अंत में उनका नाम दुआओं में जरूर आए।
13 फरवरी
किस डे - अगाध भरोसे की नींव आपको एक दूसरे के करीब लाती है। इसे सिर्फ समझने की कोशिश करें।
खुद तय करें
1- इस पर आपकी पसंद निर्भर करती है।
2- नजरिए को तवज्जों दें, रिस्पेक्ट बढ़ जाएगी।
3- भरोसा बढ़ा तो उनकी हर पसंद आपकी होगी।
4- मौके की तलाश न करें, इंतजार जरूरी।
इनकी प्रेम कहानी सबके लिए मिसाल
बॉलीवुड के किंग शाहरुख और गौरी की प्रेम कहानी आज एक मिसाल है। हिंदू ब्राह्मण परिवार में जन्मी गौरी से शादी के लिए शाहरुख को बेहद कठिनाइयों से जूझना पड़ा।
पढ़ें, बारिश से हुआ वैलेंटाइन वीक का स्वागत
1984 में मुलाकात के बाद दोनों की शादी 1991 में हुई। तब से आज तक वे इंडस्ट्री के बेस्ट कपल हैं। वेलेंटाइल डे यानी प्यार का पैगाम देने वाला दिन। संत वेलेंटाइन के नाम पर सदियों पहले शुरू हुए उत्सव के चाहने वाले आज अधिकांश देशों में हैं।
पढ़ें, वैलेंटाइन डे पर इन तरीकों से पार्टनर को रिझा सकेंगे आप
दून में भी वेलेंटाइल वीक की हलचल नजर आने लगी है। वैलेंटाइन वीक शनिवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान इन दिनों को अपने सबसे करीबी के लिए बनाएं कुछ स्पेशल।