फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first day of kedarnath yatra limited pilgrimage.

केदारनाथ यात्रा के पहले दिन हजारों श्रद्घालु होंगे निराश

Thu, 02 Apr 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 02 Apr 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
first day of kedarnath yatra limited pilgrimage.

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन हजारों श्रद्घालु निराश होंगे। पहले दिन केवल 15 सौ यात्री ही भगवान केदार के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रपति भी धाम पहुंच रहे हैं। पहले दिन से लेकर माह के अंतिम दिन तक यात्रियों की सीमिति संख्या को धाम में पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। मई से इस संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी की जाएगी।

जून 2013 की आपदा के बाद पुनर्निर्माण से गुजर रहे केदारनाथ में हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि अभी वहां इतनी व्यवस्था नहीं हो पाई है कि एक रात में 5 हजार लोगों को ठहराया जा सके।
विज्ञापन


आज की तिथि में यहां एमआई-26 हेलीपैड के किनारों पर नाली निर्माण किया जा रहा है। धाम में नव निर्मित 12 कॉटेज हैं। 13 का निर्माण होना बाकी है। गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकांश हट्स बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन 250 यात्रियों की होगी बुकिंग

first day of kedarnath yatra limited pilgrimage.

ऐसे हालात में निगम भी अप्रैल माह में प्रतिदिन 250 यात्रियों की बुकिंग करेगा। जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा होने पर प्रशासन और निगम यात्रियों की संख्या में इजाफा करेंगे।

मौसम की होगी बड़ी भूमिका

दिसंबर से लेकर 2 अप्रैल तक केदारनाथ में मौसम की मार ने पुनर्निर्माण कार्यों को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। तीन से पांच दिन के अंतराल में बिगड़ रहे मौसम के कारण धाम में बर्फबारी हो रही है।

इससे तैयारियों पर भी असर पड़ रहा है। धाम में अब भी 8 फीट से अधिक बर्फ जमा है। साढ़े तीन माह में 15 से अधिक बार धाम में बर्फ गिर चुकी है।

केदारनाथ के कपाट खुलने पर राष्ट्रपति धाम पहुंच रहे हैं। धाम में भारी सुरक्षा बल तैनात रहेगा। पुजारी लोगों के साथ मीडिया व काफी संख्या में स्थानीय लोग भी होंगे। सीमित संसाधन और जगह की कमी को देखते हुए पहले दिन 15 सौ यात्रियों को भी केदारनाथ जाने की अनुमति दी जाएगी।
- डॉ. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed