फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First batch of Agniveers will retire in 2026 and come to Uttarakhand reservation may given in jobs

Uttarakhand: 2026 में रिटायर्ड होकर आएगी अग्निवीरों की पहली खेप, नौकरी में आरक्षण देने पर हो रहा विचार

Fri, 29 Nov 2024 02:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Nov 2024 02:00 AM IST
सार

वर्तमान स्वरूप में राज्य में अग्निवीरों की पहली खेप 2026 को आएगी। पिछले दिनों सचिव (सैन्य कल्याण) दीपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता हुई बैठक में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग का मानना था कि अग्निवीरों को समूह ग वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा सकता है।

विज्ञापन
First batch of Agniveers will retire in 2026 and come to Uttarakhand reservation may given in jobs
- फोटो : freepik.com

विस्तार

प्रदेश सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत भर्ती उत्तराखंड मूल के उन अग्निवीरों के पुनर्वास पर मंथन शुरू कर दिया है, जो रिटायर्ड होकर घर लौटेंगे। ऐसे अग्निवीरों को सरकार समूह ग के वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की सोच रही है।

विज्ञापन


इन पदों पर उनके लिए लिखित और मेडिकल टेस्ट तो अनिवार्य होगा, लेकिन फिजिकल टेस्ट में उन्हें छूट दी जा सकती है। ऐसा अनुमान है कि 850 उत्तराखंड मूल के अग्निवीर सेवानिवृत्त होकर उत्तराखंड आएंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 26,649 अग्निवीरों को भारतीय सेनाओं के तीनों अंगों में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


वर्तमान स्वरूप में राज्य में अग्निवीरों की पहली खेप 2026 को आएगी। पिछले दिनों सचिव (सैन्य कल्याण) दीपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता हुई बैठक में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग का मानना था कि अग्निवीरों को समूह ग वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव, शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने की अपनी तैयारी तेज

समूह ग के ये वर्दीधारी पद किए चिह्नित
अग्निशमन व नागरिक पुलिस (कांस्टेबल/उपनिरीक्षक), कारागार पुलिस सेवा (बंदी रक्षक), वन विभाग (वन रक्षक), राजस्व पुलिस (पटवारी), आबकारी (पुलिस बल), परिवहन विभाग (पर्वतन दल)

स्वरोजगार के लिए कौशल विकास व प्रशिक्षण
सरकार सेवानिवृत्त अग्निवीरों को कौशल विकास व प्रशिक्षण के जरिए भी स्वरोजगार से जोड़ने की योजना बना रही है। ऐसे कार्यक्रमों में प्रदेश मूल के रिटायर्ड अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा आसान शर्तों पर ऋण व अनुदान, उपकरण व तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें प्रौद्योगिकी, चिकित्सा शिक्षा, आदि संस्थानों में प्रवेश के लिए भी 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर विचार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed