{"_id":"5af46fe54f1c1b54098b9275","slug":"firing-on-watering-in-fileds","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी देने को लेकर विवाद, फायरिंग में किशोर की मौत और कई दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पानी देने को लेकर विवाद, फायरिंग में किशोर की मौत और कई दो लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा
Updated Thu, 10 May 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में पानी देने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक किशोर की मौत हो गई। जबकि मृतक के पिता और चचेरा भाई की हालत गंभीर होने पर जौलीग्रांट रेफर कर दिया है। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।श्
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे झबरेड़ा क्षेत्र के श्यामपुर निवासी वेदपाल अपने 17 वर्षीय पुत्र विकास और भतीजे अनित के साथ गांव के समीप स्थित खेत में पानी दे रहे थे। इसी दौरान इनकी ग्रामीण महकार सिंह पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। इस पर महकार सिंह पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी और फरार हो गए। गोली लगने से वेदपाल, इनका बेटा विकास और भतीजे अनित घायल हो गया।
विज्ञापन
गोली की आवाज पर मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले झबरेड़ा के एक निजी अस्पताल फिर हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वेदपाल व अनित को जौलीग्रांट रेफर कर दिया है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी देहात ने गांव पहुंच स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन