फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Firing On 12 Year Old Boy After Liquor Glass Fall From Cricket Ball in tehri

क्रिकेट बॉल लगने से छलका जाम तो 12 साल के बच्चे पर चला दी गोली

Thu, 13 Feb 2020 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Feb 2020 09:31 PM IST
सार

  • घनसाली ब्लाक के भेटी गांव की घटना, घायल बालक की हालत गंभीर 
  • आंगन में क्रिकेट की बॉल लेने आया था बच्चा, ऋषिकेश एम्स रेफर

विज्ञापन
Uttarakhand: Firing On 12 Year Old Boy After Liquor Glass Fall From Cricket Ball in tehri
बच्चे पर चलाई गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के टिहरी में क्रिकेट की बॉल से जाम छलका तो बच्चे की जान पर आ पड़ी। जाम का लुत्फ उठा रहे ग्रामीण ने बॉल लेने आंगन में पहुंचे बच्चे पर फायर झोंक दिया। घायल बच्चे को गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


बच्चे के मुंह पर करीब चार-पांच छर्रे लगे हैं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में परिजनों की ओर से तहरीर दे दी गई है, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


घटना भिलंगना ब्लाक में बासर पट्टी के ग्राम भेटी की है। राजस्व पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे पांच-छह बच्चे गांव में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी बॉल स्थानीय निवासी  के आंगन में पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश एम्स रेफर

12 वर्षीय महेश पुत्र गंगा लाल निवासी ग्राम भेटी बॉल लेने आंगन में पहुंचा तो वहां कंडारस्यूं निवासी एक पूर्व सैनिक के साथ शराब पी रहे एक  ग्रामीण ने वहाँ रखी लोडेड बंदूक से बच्चे पर फायर झोंक दिया, जिससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायल बच्चे को बेेलेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

बच्चे को मृत समझकर गैलरी में ले जा रहे थे आरोपी 

ग्रामीण किस मकसद से बंदूक लेकर आया था और बंदूक का लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।  

राजस्व पुलिस के मुताबिक महेश के साथ क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने बताया कि महेश पर गोली चलाने के बाद दोनों लोग बच्चे को मृत समझकर घर के पीछे गैलरी में ले जाने लगे तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसी बीच घायल बच्चे की दादी पूर्णा देवी भी वहां पहुंच गई और उनके शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed