फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing in pranav singh champion son welcome ceremony.

विधायक के बेटे के अभिनंदन समारोह में फायरिंग

Sun, 14 Jun 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 14 Jun 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
firing in pranav singh champion son welcome ceremony.

अक्सर चर्चा में रहने वाले राज्य खनिज विकास परिषद के अध्यक्ष एवं खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे कुंवर दिव्य प्रताप सिंह के लिए आयोजित सम्मान समारोह गोलियां की धांय-धांय से गूंज उठा।

विज्ञापन


खुद चैंपियन ने भी जोश में आकर कई फायर किए। उनके समर्थक भी पीछे नहीं रहे। जिससे समारोह काफी देर तक गोलियों की आवाजों से गूंजता रहा। फिनलैंड में हाल ही में संपन्न हुई 12 बोर डबल ट्रैप चैंपियनशिप में पदक जीतकर शनिवार को चैंपियन के बेटे कुंवर दिव्य प्रताप लौटे हैं।
विज्ञापन


उनके सम्मान में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से सिंचाई विभाग के प्रशासनिक भवन परिसर में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रणव समर्थक आए थे। समारोह में वक्ता दिव्य प्रताप सिंह की उपलब्धियों को उत्तराखंड एवं भारत के लिए विशेष उपलब्धि बता रहे थे कि तभी अचानक समारोह की फिजा बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुआ यूं कि कुंवर प्रणव सिंह ने अपने समर्थक से लाइसेंसी राइफल लेकर एक साथ कई फायर हवा में झोंक दिए, इसके बाद समर्थकों में जोश आ गया। समारोह में कई समर्थक बंदूक और राइफल लेकर आए थे। सभी ने खुशी का इजहार करते हुए दनादन हवाई फायर किए।


पूरा समारोह स्थल गोलियों की आवाजों से गूंज उठा। गंगनहर की पटरी से गुजर रहे लोग भी यह नजारा देखने के लिए थोड़ी देर के लिए वहीं रुक गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed