फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firecrackers worth Rs 4.5 crore sold in Pachhadun

Dehradun News: छोटी दीपावली पर पछवादून में बिके 4.5 करोड़ रुपये के पटाखे

Mon, 20 Oct 2025 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers worth Rs 4.5 crore sold in Pachhadun
विकासनगर में रंग बिरंगी रोशनी से सजे मकान। संवाद
छोटी दीपावली पर पछवादून क्षेत्र में करीब 4.5 करोड़ रुपये के पटाखों की बिक्री हुई। लोगों ने सबसे अधिक ग्रीन पटाखे खरीदे। दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को अच्छी छूट दी जा रही है। उधर, रविवार को दिन ढलते ही शहर की गलियों में पटाखे फोड़ने और आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


पछवादून क्षेत्र में दीपोत्सव शुरू हो गया है। रविवार को विकासनगर के मुख्य बाजार, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई के बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। लोगों ने सबसे अधिक ग्रीन पटाखों की खरीदारी की। दुकानों पर स्काई शॉट, फिरकी, फुलझड़ी, मिनी बुलेट, सुतली बम, पटाखों की लड़ी, पेंसिल, अनार, रॉकेट आदि वेरायटी उपलब्ध रही। लोगों ने छोटी और बड़ी दीपावली पर घरों को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीये भी खरीदे। पटाखा कारोबारी अंकित कंसल ने बताया कि पटाखे फोड़ने और आतिशबाजी के लिए बच्चों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। ये यूट्यूब पर वीडियो देखकर पटाखों की मांग कर रहे हैं। बच्चों और युवाओं की पसंद के अनुसार 50 रुपये के प्रति पैकेट से लेकर तीन हजार तक के पटाखे उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीन पटाखों की मांग अच्छी है।
विज्ञापन




व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि पछवादून क्षेत्र में पटाखों की बिक्री सबसे अच्छी हुई है। विकासनगर में करीब ढाई करोड़ रुपये, सहसपुर और सेलाकुई में दो करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासनगर में रंग बिरंगी रोशनी से सजे मकान। संवाद

विकासनगर में रंग बिरंगी रोशनी से सजे मकान। संवाद

विकासनगर में रंग बिरंगी रोशनी से सजे मकान। संवाद

विकासनगर में रंग बिरंगी रोशनी से सजे मकान। संवाद

विकासनगर में रंग बिरंगी रोशनी से सजे मकान। संवाद

विकासनगर में रंग बिरंगी रोशनी से सजे मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed