फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire Service Day celebrated by paying tribute to the martyrs

Dehradun News: बलिदानियों को श्रद्धांजलि देकर मनाया अग्निशमन सेवा दिवस

Tue, 15 Apr 2025 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fire Service Day celebrated by paying tribute to the martyrs
14 अप्रैल 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए अग्निकांड की बरसी पर फायर सर्विस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन




पुलिस लाइन में देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में आईजी फायर सर्विस मुख्तार मोहसिन ने बताया कि अग्निशमन सेवा दिवस प्रतिवर्ष 14 अप्रैल 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुई भीषण अग्निकांड में बलिदान हुए अग्निशमन कर्मियों की याद में मनाया जाता है। यह दिवस जनमानस को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा अग्निशमनकर्मी के साहस और बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर प्रदेश में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जायेगा और आमजनता को जागरूक किया जाएगा। उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा का प्रत्येक जवान अग्निकांड सहित प्रत्येक आपदा के समय फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में सबसे आगे रहता है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा उनके कार्यों से परिलक्षित होती है। समय से साथ फायर सर्विस के आयाम बदले हैं, और हमें आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहना है। इस मौके पर डीआईजी फायर सर्विस निवेदिता कुकरेती, सीएफओ देहरादून वंश बहादुर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed