फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire on food delivery boy three sued Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun Crime: रेस्टोरेंट से खाना लेकर निकल रहे फूड डिलीवरी बॉय पर झोंका फायर, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Jul 2023 01:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 30 Jul 2023 01:33 PM IST
सार

फूड डिलीवरी बॉय है। वह रात के वक्त एक रेस्टोरेंट से खाना लेने गया था। जैसे ही बाहर निकला, उसे सड़क पर तीन युवकों ने घेर लिया और गालीगलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया तो तीनों भागने लगे।

विज्ञापन
Fire on food delivery boy three sued Dehradun Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेस्टोरेंट से खाना लेकर निकल रहे फूड डिलीवर बॉय पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान ने एक ने तैस में आकर युवक पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि फायर हवा में हुआ जिससे उसकी जान बच गई। पीड़ित की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में बागपत में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई। एसओ लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया, प्रयास कुमार निवासी छपरौली, बागपत यहां एक कंपनी में फूड डिलीवरी बॉय है। वह रात के वक्त एक रेस्टोरेंट से खाना लेने गया था। जैसे ही बाहर निकला, उसे सड़क पर तीन युवकों ने घेर लिया और गालीगलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया तो तीनों भागने लगे। इस बीच एक ने अपनी जेब से तमंचा निकालकर फायर कर दिया। इसके बाद तीनों वहां से फव्वारा चौक की ओर भाग गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: घर में सो रहे भाई-बहन को कोबरा ने डसा, हालत नाजुक, डोईवाला में हुई घटना से सहमे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयास के अनुसार वह पहले से उन्हें जानता था। इस आधार पर कुणाल, अक्षय निवासी इदरीशपुर और रवि निवासी बावली, बागपत के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। ये तीनों भी पहले फूड डिलीवरी करते थे। एक महीने पहले ही उन्होंने काम छोड़ा है। विवाद का कारण अभी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा कि चारों में एक युवती को लेकर विवाद है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस बागपत में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed