फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire in volvo bus in roorkee.

रुड़कीः वॉल्वो बस में लगी आग, बैठे थे 30 यात्री

Thu, 01 Jan 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 01 Jan 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
fire in volvo bus in roorkee.

उत्तराखंड के रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर यूपी की कौशांबी डिपो की वॉल्वो बस के एसी में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट होने से लगी थी।

विज्ञापन


घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के समय बस में 30 यात्री बैठे हुए थे। आनन-फानन में यात्रियों को बस से उतारा गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट

कौशांबी डिपो की वॉल्वो बस मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे रोडवेज बस अड्डे से 30 सवारी लेकर हरिद्वार के लिए चली। जैसे ही वॉल्वो बस चली उसके एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते बस से आग की लपटें उठने लगीं।

यात्रियों में मची अफरातफरी

fire in volvo bus in roorkee.

बस से आग की लपटें उठती देख सवारियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों में उतरने के लिए अफरातफरी मच गई। इसी बीच दमकल टीम को किसी ने घटना की जानकारी दी।
 
सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने बस में लगी आग बुझाई। एफएसओ ब्रजलाल डबराल ने बताया बस के एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी।

ट्रक दुर्घटनाग्रस्त दो चोटिल
नरेंद्रनगर (टिहरी) में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सौकारू खाला के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन चालक और एक अन्य यात्री चोटिल हो गए। श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

एक ट्रक चंबा से ऋषिकेश की तरफ जा रहा था और एक कार चंबा की तरफ जा रही थी। सौकारू खाला के समीप ट्रक पहले कार से जा टकराया और फिर सीधे नीचे 50 मीटर खाई में जा गिरा। कार में सवार लोग सुरक्षित है। ट्रक चालक माजफ लबगांव निवासी अर्जुन लाल और कालेज रोड चंबा निवासी यात्री युद्धवीर सिंह चोटिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed