{"_id":"ec8cd9b2ef5e3dd84a887c81e1367bd0","slug":"fire-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रिज की आग ने 37 मवेशी जिंदा जलाए, लाखों खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रिज की आग ने 37 मवेशी जिंदा जलाए, लाखों खाक
अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
Updated Sat, 23 Nov 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के सुनकुंडी गांव में आग ने शुक्रवार की रात कहर बरपाया। एक मकान से शुरू हुई आग धीरे-धीरे कई घरों तक फैल गई और करीब आधा गांव स्वाह हो गया। 37 मवेशी जिंदा जल गए।
विज्ञापन
लोगों ने खुद और अपने बच्चों को जैसे -तैसे बचाया। 33 परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
गांव में रहते हैं साठ परिवार
मोरी ब्लाक मुख्यालय से करीब 38 किमी दूर स्थित सुनकुंडी गांव में 60 परिवार रहते हैं। शुक्रवार की देर शाम करीब पांच बजे करम सिंह के घर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग आसपास के घरों तक फैल गई। लकड़ी और मिट्टी के पत्थर से बने दो दर्जन बहुमंजिले मकान और उनमें रखा लाखों का सामानस्वाह हो गया। कई लोगों के 37 मवेशी जिंदा जल गए।
विज्ञापन
प्रशासन की टीम पहुंची
सूचना मिलने पर एसडीएम देवमूर्ति यादव के नेतृत्व में प्रशासन की टीम शनिवार की सुबह गांव पहुंची। उन्होंने अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन करने के साथ ही पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न, तिरपाल, कंबल और चार टेंटों के अलावा 2700-2700 रुपये तात्कालिक सहायता दी।
पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा ने लोगों का दुख-दर्द बांटा और पीड़ितों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
अग्निकांड में बेघर हुए परिवार
अग्निकांड में सुनकुंडी गांव के इंद्र सिंह, नौनियाल सिंह, जयेंद्र सिंह, कागत राम, जगमोहन, करम सिंह, फते सिंह, राजेंद्र सिंह, अतर सिंह, वरदान सिंह, जनक सिंह, बृजमोहन, ज्ञान सिंह, रणजोर सिंह, बचन सिंह, प्रह्लाद सिंह, सूरत सिंह, ठाकुर सिंह, मोती सिंह, लायक राम, जयवीर सिंह, गुलाब सिंह, गंगा सिंह, रत्ती सिंह, चैन सिंह, जोत सिंह, खजान सिंह, सोबन सिंह, महावीर सिंह, अमीन सिंह, चंदर सिंह, अमीन सिंह तथा शिव सिंह के परिवार बेघर हो गए हैं।
फ्रिज में शार्ट सर्किट से लगी आग
यहां आईटीआई मार्ग स्थित सुमेर चंद के घर में रखे फ्रिज में शनिवार की सुबह हुए शार्ट-सर्किट से घर में आग लग गई जिससे हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
आग पर काबू पाने के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने से रसोई में रखे बर्तन और खाद्यान्न के साथ ही बेडरूम का सामान भी राख हो गया।
16 बकरियां जिंदा जली
थाती बूढ़ाकेदार के ग्राम तोली में एक गौशाला में आग लगने से वहां बंधी 16 बकरियां जिंदा जल गई। जिससे बकरी पालक को भारी नुकसान हुआ है।
थाती कठूड़ के तोली निवासी तारा लाल की गौशाला में अचानक आग लग गई जिससे 16 बकरियां जलकर मर गई वहीं दो दर्जन बुरी तरह से झुलस गई। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।