{"_id":"6382cffe1cff2f75cea50ef330a88dd3","slug":"fire-in-shoes-store-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से आग लगी, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से आग लगी, एक व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 28 Dec 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के श्रीनबर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे गोला बाजार स्थित एक तिमंजिले मकान की पहली मंजिल में आग लग गई। इस अग्निकांड में एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि जूतों के स्टोर और घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यहां गोला बाजार में आग लगने से भूतल पर कपड़ों और जूतों की दुकान तथा प्रथम व द्वितीय तल में गोदाम और आवासीय कमरे हैं। बताया जा रहा है कि आग प्रथम तल में लगी। आग लगने के दौरान चार लोग अंदर ही सो रहे थे।
विज्ञापन
आग लगने पर तीन लोग तो बाहर निकल गए, लेकिन अंदर सो रहे राजीव मोगा (65 वर्ष) पुत्र बलदेव मोगा को पुलिस और कुछ युवा किसी तरह से बाहर लाए। बेस अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। राजीव मोगा की मौत दम घुटने से हुई।
विज्ञापन
अग्निशमन कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड से वरुण कपूर और राहुल कपूर का गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। शुक्रवार सुबह एसडीएम रजा अब्बास ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली के एसएसआई केएस चौहान ने बताया कि अभी किसी ने भी नुकसान की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विद्यार्थी परिषद ने की मदद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता राहत कार्य में मददगार साबित हुए। घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर परिषद का अधिवेशन चल रहा है। रात में आग लगने की सूचना लगने पर कार्यकर्ता दौड़े-दौडे़ आए और राहत कार्य में हाथ बंटाया। स्थानीय व्यापारी गुलफाम और जुगनू ने भी जलती आग के बीच जाकर सामान हटाने में मदद की।
अग्निशमन का वाहन हो रहा लीक
जिस भवन में अग्निकांड हुआ, वहां से पुलिस कोतवाली महज 100 मीटर दूर है। अग्निशमन दल का वाहन यहीं खड़ा रहता है। वाहन घटना के करीब आधा घंटे बाद पहुंचा। वाहन के टैंक जगह-जगह से पानी टपक रहा था।