{"_id":"5c38df2abdec227354207900","slug":"fire-in-refrigerator-form-short-circuit-in-roorkee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुड़की में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में लगी आग, मासूम की मौत, घर का सारा सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में लगी आग, मासूम की मौत, घर का सारा सामान जला
Fri, 11 Jan 2019 11:53 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के लंढौरा में शॉर्ट सर्किट के कारण फ्रिज में आग लगने से पांच वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई जबकि दो मासूम बुरी तरह झुलस गए। आग से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने झुलसे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
चिकित्सकों के मुताबिक दोनों बच्चे करीब 20 से 25 प्रतिशत झुलसे हैं। उधर, मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी गांव में याकूब (करीब 35) का परिवार रहता है।
परिवार में उनकी पत्नी समेत तीन बेटे आवेश (5), अबूजर (7) और अबूनसर (3) रहते हैं। याकूब मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं। शुक्रवार सुबह याकूब किसी काम से बाहर गए थे जबकि घर में पत्नी और तीनों बच्चे थे।
याकूब के अनुसार, सुबह करीब दस बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में आग लग गई। पास में ही खेल रहा आवेश आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया जबकि थोड़ी दूरी पर मौजूद अबूजर और अबूनसर भी झुलस गए।

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग देख याकूब की पत्नी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को घर से बाहर निकाला।
साथ ही पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को पास ही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आवेश को मृत घोषित कर दिया।
जबकि, झुलसे अबूजर और अबूनसर का उपचार चल रहा है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।