{"_id":"6627db2b09bea390091d664a0aad06ad","slug":"fire-in-medicine-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा गोदाम में आग से लाखों का सामाना राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा गोदाम में आग से लाखों का सामाना राख
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Feb 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में आग लगने से दवा गोदाम खाक हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट
आसपास की कई दुकानें और घर आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
घंटाघर के पास था गोदाम
बुधवार देर रात एक बजे घंटाघर के पास भगवान दास क्वार्टर परिसर स्थित कामिनी ड्रग्स के गोदाम में आग लग गई। लपटें उठती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
आग बुझाने में आई दिक्कत
दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन गोदाम का रास्ता काफी संकरा था। दमकल वाहनों से गोदाम तक पानी के पाइप बिछाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक
गोदाम मालिक पुरुषोत्तम उनियाल के मुताबिक आग से लाखों रुपये की दवाएं जल गईं। दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के कई घर और दुकानें जल सकते थे।