{"_id":"5b004d2d4f1c1bd3408b673b","slug":"fire-in-corbett-park-bijrani-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट पार्क के बिजरानी रेंज के बफर जोन में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट पार्क के बिजरानी रेंज के बफर जोन में लगी आग, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Sat, 19 May 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
wildfire
- फोटो : amarujala
कॉर्बेट पार्क के बिजरानी रेंज की बफर जोन कक्ष संख्या सात आमडंडा बीट में शनिवार को अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार्बेट पार्क में शनिवार को पानी की टंकी के पास आग की लपटें उठते देख कर्मचारियों में खलबली मच गई।
इसके बाद वनकर्मियों ने आग बुझानी शुरू कर दी। तेज हवा के साथ ही आग ने विकराल रूप ले लिया। काफी देर बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। वन कर्मियों के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन