फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire in coffee shop

कॉफी-डे में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 02 Jul 2014 01:22 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 02 Jul 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
fire in coffee shop

उत्तराखंड के रुड़की के मलकपुर चुंगी के पास कॉफी-डे में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है।

विज्ञापन


आग इतनी तेज थी कि दमकल की दो गाड़ियों को मिलकर आग बुझाने में तीन घंटे लग गए।

दमकल टीम ने बुझाई आग
दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर मलकपुर चुंगी के पास कॉफी-डे है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अचानक कॉफी-डे में आग लग गई। आग की लपटें और धुंआ उठता देख हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी तेज थी कि दमकल टीम को मौके पर दूसरी गाड़ी बुलानी पड़ी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल टीम के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। दमकल टीम ने बताया कि आग से दो कॉफी मशीन, दो डीप फ्रीजर, एक रेफ्रिजरेटर, एक पेप्सी कूलर, एक आइस मशीन, एसी तथा फर्नीचर समेत लाखों का माल जलकर राख हो गया।

कबाड़ी की दुकान में आग
हकीमपुर में कबाड़ी की दुकान में आग लगने से हजारों का सामान जल गया। जानकारी के मुताबिक हकीमपुर तुर्रा गांव में इमरान ने किराए की दुकान ले रखी है। जिसमें उसने कबाड़ी का काम कर रखा है।

संदिग्ध हालात में सोमवार की रात को अचानक ही दुकान में आग लग गई। आग लगने से हजारों का सामान जल गया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed