{"_id":"5c793e9fbdec2208d27b2a59","slug":"fire-in-a-gas-cylinder-leak-at-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव होने से लगी आग, पांच मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव होने से लगी आग, पांच मजदूर झुलसे
Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
टिहरी बांध के आउटलेट साइट में रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव होने से आग लग गई, जिससे पांच मजदूर झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया।
विज्ञापन
कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे आउटलेट साइट पर एचसीसी के मजदूर अपने टिनशेड के कमरे में बैठे थे। इस दौरान बगल वाले कमरे से रसोई गैस रिसाव की बदबू आई तो पांचों लोगों ने दरवाजा खोलकर वहां देखा तो इसी दौरान सिलिंडर ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
आग से शैलू (23) पुत्र बृजमोहन, रिंकू (22) पुत्र मिठाई लाल, राजन (22) पुत्र अशोक तीन निवासी जौनपुर यूपी, पुष्पनाथ त्रिपाठी (29) पुत्र बीएन त्रिपाठी निवासी फरीदाबाद हरियाणा और कुंदन सिंह (48) पुत्र गुलाब सिंह निवासी चोपड़ियाली चंबा बुरी तरह से झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचाया गया। सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह ने बताया कि पांच में से दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन