फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire extinguishing electric pump found faulty in Selaqui's factory, not even emergency route

Dehradun News: सेलाकुई के फैक्टरी में आग बुझाने वाला इलेक्ट्रिक पंप मिला खराब, इमरजेंसी रास्ता भी नहीं

Wed, 22 May 2024 05:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Fire extinguishing electric pump found faulty in Selaqui's factory, not even emergency route
प्रभारी एफएसओ ईशम सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई के फैक्टरियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हिमालयन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड में आग बुझाने के लिए प्रयोग होने वाला इलेक्ट्रिक पंप खराब मिला। आग लगने की स्थिति में कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी रास्ता भी नहीं था। फैक्टरी में अग्निशमन के प्रर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, सुधार न होने कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी एफएसओ ने बताया कि हिमालयन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में फायर सिलिंडर तो मिले, लेकिन स्टैंड बाय पंप और जॉकी पंप नहीं थे। निरीक्षण के दौरान फैक्टरी परिसर में वॉटर स्प्रिंकलर और स्मोक सेंसर भी नहीं लगे थे। उन्होंने बताया कि कंपनी प्रबंधन को इलेक्ट्रिक पंप को ठीक करवाने, स्टैंड बाय पंप, जॉकी पंप की व्यवस्था, वॉटर स्प्रिंकलर और स्मोक सेंसर लगाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। बताया कि अग्निशमन व्यवस्था में सुधार न होने की स्थिति में कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में अग्निवीर सिंह, रविंद्र मौजूद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed