फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire broke out in three places in rishikesh on choti Diwali 2019 Night

ऋषिकेश: दिवाली पर तीन जगह आग लगने से लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला  

Mon, 28 Oct 2019 11:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश/डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश/डोईवाला Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
fire broke out in three places in rishikesh on choti Diwali 2019 Night
fire - फोटो : अमर उजाला

तीर्थ नगरी ऋषिकेश और डोईवाला में शनिवार की रात तीन जगह बड़ा हादसा होने टल गया। ऋषिकेश में एक तेल गोदाम में आग लग गई वहीं दूसरी ओर एक खाली प्लॉट में आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से आग लग गई। डोईवाला में भी ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठने से बड़ा हादसा टल गया। खुशकिस्मती रही कि ट्रांसफार्मर के नीचे सजाई पटाखों की दुकान ने आग नहीं पकड़ी। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल मच गया मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


शनिवार की रात पहली घटना 9:15 बजे घटी अंबेडकर चौक निकट ताज कॉन्प्लेक्स के बगल में एक खाली प्लॉट पर आतिशबाजी की चिंगारी गिर गई इस कारण यहां की बड़ी-बड़ी लपटे उड़ने लगी। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी वहीं सूचना पाकर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना मिली कि पुराना रोडवेज बस अड्डा के सामने एक तेल गोदाम पर आग लग गई है। मौके पर फायर कर्मी पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 मिनट की देरी से गोदाम का शटर तोड़ आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हरीश चंद्र मिश्रा ने तेल गोदाम में आग लगने का कारण लापरवाही होना बताया है। उन्होंने बताया कि गोदाम के अंदर पुराने टायर आदि कबाड़ का सामान पड़ा हुआ था इस पर शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई क्योंकि सटर अंदर से बंद था इसलिए आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

ट्रांसफार्मर के नीचे सजा दी आतिशबाजी की दुकान

धनतेरस की रात को मुखर्जी मार्ग पर ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठने से बड़ा हादसा टल गया। खुशकिस्मती रही कि ट्रांसफार्मर के नीचे सजाई पटाखों की दुकान ने आग नहीं पकड़ी। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए छोटी दीपावली के दिन ट्रांसफार्मर के आसपास सजी आतिशबाजी की दुकानों को हटवा दिया।

मुखर्जी मार्ग पर बाजार के बीचोंबीच एक ट्रांसफार्मर है। इसके आसपास दीपावली पर्व के लिए दुकानों लगाई गई हैं। रात करीब नौ बजे इस ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने की वजह से अचानक स्पार्किंग (चिंगारी) उठनी शुरू हो गई। 

हालत ये रही कि चिंगारी छिटककर सड़क तक आ गिरी। तभी मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर के आसपास सजी आतिशबाजी की दुकानों को ढका और मौके पर ऊर्जा निगम के एसडीओ राजीव कुमार से सूचना दी। 

मौके पर ऊर्जा निगम के लाइनमैन पहुंचे और स्थिति काबू में किया। इस घटना के बाद शनिवार को कोतवाली पुलिस की ओर से सख्ती बरती गई। ट्रांसफार्मर के आसपास लगाई गई आतिशबाजी की दुकानों को पुलिस ने हटवाया। इस दौरान पुलिस को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। 

स्पार्क की घटना के बाद मौके पर कर्मचारी पहुंच गए थे। समय रहते निगम के कर्मचारियों ने स्थिति पर काबू पा लिया। ट्रांसफार्मर के आसपास दुकानों को लगाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी। 
- राजीव कुमार, एसडीओ, ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed