फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire broke out in hardware warehouse haridwar highway

देहरादून: गोदाम में लगी आग ने मचाया तांडव, बुलानी पड़ीं दमकल की दस गाड़ियां, जलकर राख हुआ लाखों का माल

Wed, 13 Apr 2022 09:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 13 Apr 2022 09:54 PM IST
सार

एक हार्डवेयर गोदाम में आग लग गई। गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जल गया। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग को दस गाड़ियां मौके पर भेजनी पड़ीं।

विज्ञापन
fire broke out in hardware warehouse haridwar highway
हार्डवेयर गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार हाईवे पर स्थित एक हार्डवेयर गोदाम में आग लग गई। इससे गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जल गया। आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग को दस गाड़ियां मौके पर भेजनी पड़ीं। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण तेज हवा से सामने खड़े विद्युत खंभे से आई चिंगारी बताई जा रही है। गनीमत रही कि आग दूसरी दुकानों में नहीं फैली और इसमें किसी जान का भी नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


घटना बुधवार शाम करीब सवा सात बजे की है। इस वक्त तेज हवाएं चल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने यहां हार्डवेयर दुकान के सामने खड़े खंभे में चिंगारी को देखा। उन्होंने शुरूआत में इसे हल्के में लिया लेकिन देखते ही देखते वह हार्डवेयर दुकान के ऊपर बने गोदाम के सामने लगे बोर्ड में जा गिरी। इस घटनाक्रम की जानकारी किसी ने सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी को दी। उन्होंने करीब सात बजकर 18 मिनट पर कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

जब तक वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचतीं तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। यहां पर पेंट और अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे। इनके कारण आग तेजी से फैलने लगी। यही नहीं हवाओं ने इस आग को और बल देना शुरू कर दिया। शुरूआत में पहुंची दो गाड़ियों का पानी चंद मिनटों में ही खत्म हो गया। इसके बाद तीन और गाड़ियां मौके पर पहुंची। देखते ही देखते वहां पर 10 गाड़ियां आग बुझाने में लग गई।
 

मौके पर एसपी सिटी सरिता डोभाल व अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। दमकल कर्मी आग बुझा रहे थे और पुलिसकर्मी मौके आसपास के लोगों को समझाने में लगे हुए थे। वहां पर स्थानीय नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। लगभग सवा नौ बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग से कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि गोदाम संचालक के साथ फायर ब्रिगेड इसका आंकलन करेगा । स्थिति को देखकर नुकसान लाखों में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed