{"_id":"69fed9076bbe0af6f60e006e","slug":"fire-broke-out-in-an-electric-pole-rishikesh-uttarakhand-news-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बिजली के पोल में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, तारों का भारी जंजाल बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बिजली के पोल में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, तारों का भारी जंजाल बना मुसीबत
Sat, 09 May 2026 12:45 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 09 May 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
पोल में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश के वार्ड नंबर 10 स्थित सदानंद मार्ग पर बिजली के एक पोल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पोल पर बिजली और केबल तारों का भारी जंजाल बना हुआ था, जिससे शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़क उठी। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...अपने गांव में योगी का पहाड़ी अंदाज: गढ़वाली भाषा में दिया ग्रामीणों को निमंत्रण, बोले- 'सब भात खैकन जरूर जाईं'
विज्ञापन
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली पोलों पर फैले तारों के जंजाल को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए संबंधित विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन