{"_id":"0becccbc181e5c4e729ff0f0d7f104fc","slug":"fir-on-three-department-for-damaging-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति दौरे के पहले सड़क खोदी, थाने में तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति दौरे के पहले सड़क खोदी, थाने में तहरीर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 May 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क खोदने पर 19 मई तक प्रतिबंध के बावजूद खुदाई करने वाले विभागों के खिलाफ लोक निर्माण विभाग ने थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इसमें दूर संचार, जल संस्थान और विद्युत विभाग को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जेएस रावत ने शुक्रवार को कोतवाली और नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी।
डीएम रविनाथ रमन ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर सड़क खोदने पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन विभागों ने इस आदेश को दरकिनार कर खुदाई जारी रखी।
अखबार में आने के बाद जागा विभाग
‘अमर उजाला’ ने बृहस्पतिवार को पुराने बस अड्डे के सामने खोदी जा रही सड़क का मुद्दा उठाया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग जागा और मुकदमा दर्ज करने के लिए थानों में तहरीर दी।
विज्ञापन
सहायक अभियंता जेएस रावत ने बताया कि विभाग सारी रात पैचवर्क करवाता है। दूर संचार, जल संस्थान और विद्युत विभाग जहां चाहे, वहां सड़क खोद देते हैं। रोड कटिंग चार्ज जमा करने की बात तो दूर रही, विभाग से अनुमति तक नहीं ली जाती।
विज्ञापन
बताया कि धर्मपुर में दो जगह, घंटाघर पर एक जगह, धारा चौकी के सामने ईसी रोड पर तीन-चार जगह बिना अनुमति के सड़क को खोद दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. ललित नारायण मिश्र ने थानों में तहरीर दिए जाने की पुष्टि की है।