फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   final election report of uttarakhand

उत्तराखंड में रिकॉर्ड हुए ध्वस्त, पढ़ें फाइनल डाटा

Fri, 09 May 2014 11:58 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 May 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
final election report of uttarakhand

मतदान की बृहस्पतिवार को जो तस्वीर उभर कर सामने आई उससे साफ है कि प्रदेश में हरिद्वार में लोगों ने खासा उत्साह दिखाया। प्रदेश की सर्वाधिक मतदान वाली टॉप टेन विधानसभाओं में आठ हरिद्वार की ही हैं। ऊधमसिंहनगर की दो विधानसाएं भी इस सूची में शामिल हैं। इन सभी में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

विज्ञापन


मतदान का ही उत्साह रहा है कि संसदीय क्षेत्रों में 1977 के बाद का रिकार्ड हर संसदीय क्षेत्र में टूटा है। प्रदेश की पांचों संसदीय क्षेत्रों का परिसीमन के बाद स्वरूप बदल गया था। नए परिसीमन पर 2009 में संसदीय चुनाव हुए थे।
विज्ञापन


2004 से भी तुलना करें तो हर संसदीय सीट पर पहले के मुकाबले अधिक मतदान हुआ। दूसरी ओर परिसीमन को किनारे रखा जाए तो पांचों संसदीय सीटों पर 1977 के बाद का रिकार्ड मतदान हुआ है। प्रदेश में इस समय कुल मतदान 62.75 निकल कर सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान ने मार ल‌िया मैदान

final election report of uttarakhand

मतदान का फाइनल प्रतिशत यह भी बता रहा है कि प्रदेश में मतदान के मामले में पहाड़ की तुलना में मैदानी क्षेत्रों में मतदान के लिए लोगों ने अधिक उत्साह दिखाया। फिर भी पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों ने मतदान में कोई कोर कसर न छोड़ने की कोशिश की।

उत्तरकाशी जिला सर्वाधिक मतदान के लिए जाना जाता रहा है। इस बार भी उत्तरकाशी से मतदान अधिक ही रहा पर अन्य जिलों को देखते हुए उत्तरकाशी प्रतिस्पर्धा में खुद को आगे नहीं रख पाया। विधानसभा चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान करने वाला उत्तरकाशी जिला 60 प्रतिशत से कम ही रहा।

जिलों के हिसाब से ही देंखें तो हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंहनगर में मतदाताओं ने दिल खोल कर मतदान किया। टिहरी जिले में मतदान सबसे कम रहा और टिहरी में यह आंकड़ा 50 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पाया।

पढ़िए, अलग-अलग क्षेत्रों का पूरा डाटा

final election report of uttarakhand

सर्वाधिक मतदान वाली विधानसभाएं
लक्सर-80.08
ज्वालापुर-80.01
भगवानपुर-79.52
झबरेड़ा-78.95
हरिद्वार ग्रामीण-78.92
पिरानकलियर-77.51
रुड़की-76.53
बाजपुर-73.32
जसपुर-72.6
मंगलौर-72.29

जिला वार मतदान का प्रतिशत
उत्तरकाशी-56.02
चमोली-53.91
केदारनाथ-56.65
टिहरी-47.63
देहरादून-62.67
हरिद्वार-74.39
पौड़ी-53.19
पिथौरागढ़-52.63
बागेश्वर-57.64
अल्मोड़ा-51.01
चपावत-51.81
नैनीताल-63.46
उधमसिंहनगर-72.11
कुल मतदान-62.75

2014 और 2009में संसदीय क्षेत्रों में मतदान

क्षेत्र-------- 2014 में --- 2009 में

टिहरी------- 57.60---- 50.70
गढ़वाल----- 54.68---- 49.86
अल्मोड़ा---- 52.63---- 46.58
नैनीताल---- 68.88---- 59.02
हरिद्वार------ 71.51---- 61.11

1977 से 2004 के बीच कहां सर्वाधिक मतदान

final election report of uttarakhand
गढ़वाल -1984 में चंद्रमोहन सिंह नेगी के चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत 52.81 प्रतिशत रहा था।
हरिद्वार -1977 में भारतीय लोक दल के भगवान दस के चुनाव में मतदान प्रतिशत 65.56 रहा।

अल्मोड़ा -2004 के चुनाव में अधिकतम प्रतिशत 49.46 प्रतिशत रहा
टिहरी -1989 के चुनाव में अधिकतम मत प्रतिशत 50.83 रहा था।
नैनीताल -1984 केचुनाव में अधिकतम मत प्रतिशत रहा था 64.04।

इस तरह ग‌िने जाते हैं वोट

final election report of uttarakhand

मतप्रतिशत के आंकड़ों में सुधार होने का दौर भी जारी है। ऐसा निर्वाचन की लंबी और कई स्तर पर परीक्षण की प्रक्रिया के कारण भी है।

एक-दो प्रतिशत के फेर को खुद मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय स्वीकार करता है। कारण यह भी है कि प्रदेश में कई स्थानों से पालिंग पार्टियों को पहुंचने में ती-तीन दिन समय लग जाता है।

ऐसे में कुल मतों की गिनती में ये मत देर से जुड़ते हैं। निर्वाचन कार्यालय में मतदान के दिन मत प्रतिशत जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर भेजी गई सूचना के आधार पर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed