{"_id":"575d41dc1477ea1bacbd6601171383ce","slug":"film-unit-insulting-tricolor-national-flag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीतालः फिल्म यूनिट ने किया तिरंगे का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीतालः फिल्म यूनिट ने किया तिरंगे का अपमान
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 23 Nov 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल के मल्लीताल बाजार में बंगाली फिल्म की शूटिंग के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ। शूटिंग में प्रयोग के बाद अनेक ध्वज सड़कों और नालियों में फेंक दिए गए। मामले में लोगों ने थाने में शिकायत की लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
बंगाली फिल्म ‘धूमकेतु’ की मल्लीताल बाजार में शूटिंग चल रही थी, जिसमें जनता के साथ नेताजी के बाजार से गुजरने और उनके स्वागत में तिरंगा लहराए जाने के दृश्य थे। इसके लिए तमाम दुकानों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए, लेकिन शूटिंग समाप्ति के बाद निर्देशक और टीम ने झंडे समेटने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
लिहाजा तमाम झंडे सड़कों और नालियों में गिरे पड़े मिले। स्थानीय नागरिकों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन तब तक कुछ लोगों ने झंडे सड़कों और नालियों से हटा दिए।
विज्ञापन
मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र जोशी के अनुसार शिकायत पर फिल्म यूनिट से जुड़े लोगों को थाने में तलब किया गया था, लेकिन कोई लिखित शिकायत और सबूत न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। फिलहाल वह मामले की जांच कर रहे हैं।