फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Film maker missing upload Suicide post on Facebook from haridwar

फेसबुक पर सुसाइड करने की पोस्ट डालकर लापता हुआ फिल्ममेकर, देर रात पहुंचा घर

Sun, 12 Jan 2020 07:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Jan 2020 07:01 PM IST
सार

  • रात भर ढूंढते रहे परिजन और पुलिस, देर रात सकुशल लौटे पुरुषोत्तम शर्मा

विज्ञापन
Film maker missing upload Suicide post on Facebook from haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में सत्य ऑनलाइन के नाम से फिल्म प्रोडक्शन व मीडिया हाउस संचालक बीती रात अपनी फेसबुक पर सुसाइड करने की पोस्ट कर लापता हो गए। आनन फानन में पुलिस और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि देर रात वह स्वयं सकुशल लौट आए। उन्होंने अपने एक साथी पर ही कई आरोप जड़े हैं।

विज्ञापन


कनखल निवासी पेशे से पत्रकार पुरुषोत्तम शर्मा मीडिया और फिल्म प्रोडक्शन हाउस का संचालन करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक फिल्म बनाई थी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर उनका अन्य साथियों के साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


फिलहाल फिल्म का संचालन उनके एक साथी के हाथों में है। इसको लेकर पुरुषोत्तम शर्मा तनाव में चल रहे थे। शनिवार की रात करीब दस बजे उनकी फेसबुक वाल पर लोगों ने मेसेज पढ़ा, जिसमें उन्होंने अपने साथी पर उनकी फिल्म हड़पने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की बात लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे लापता हो गए। फेसबुक पर मेसेज पढ़ते ही मित्रों और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने कनखल पुलिस को भी मामले की सूचना दी। पुलिस ने उनके मोबाइल की लोकेशन तलाशनी शुरू कर दी। हालांकि रात करीब एक बजे वह स्वयं ही सकुशल लौट आए। व

हीं घटना के बाद उनके आरोपी साथी ने भी फेसबुक पर मेसेज किया कि वह आत्महत्या करने का पहले भी प्रपंच कर चुके हैं। ऐसी हरकतें कर उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने उनपर लगाए सभी आरोपों को नकार दिया है। कनखल पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed