फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Film conclave in mussoorie 2019: Smriti irani told About film challenge

फिल्म कानक्लेव 2019: स्मृति ईरानी बोलीं, बहुभाषायी कंटेट क्रिएशन और डिजिटल की ताकत को समझना होगा

Sat, 09 Nov 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी (देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Nov 2019 08:41 AM IST
सार

  • मसूरी फिल्म कानक्लेव में पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
  • कहा, उत्तराखंड में फिल्म जगत के लिए अपार संभावनाएं
     

विज्ञापन
Film conclave in mussoorie 2019: Smriti irani told About film challenge
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमें वक्त के साथ आगे बढ़ना है तो बहुभाषायी कंटेट क्रिएशन को समझना होगा। डिजिटल माध्यम की ताकत को भी बढ़ाना होगा। उत्तराखंड में फिल्म जगत के लिए अपार संभावनाए हैं। यह बात मसूरी फिल्म कानक्लेव में पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कही। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जितनी तेजी से विश्व में कंटेंट क्रिएशन बदल रहा है, उतना ही प्रगतिशील हमारा सिस्टम भी होना चाहिए। प्रदेश में एक कंटेंट क्रिएशन वर्किंग ग्रुप स्थापित किया जाए। कहा कि फि ल्म शूटिंग के लिए अन्य सुविधाओं के साथ-साथ कंटेंट क्रिएशन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस ग्रुप के समन्वय में प्रोडक्शन फेसिलिटेशन किया जाए।

विज्ञापन


केवल बॉलीवुड तक ही नहीं बल्कि बहुभाषायी कंटेंट क्रिएटर की व्यवस्था बेहतर साबित हो सकती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में बहुआयामी प्लेटफार्म को समझना होगा। बड़े निर्माताओं और स्थानीय कंटेंट क्रिएटर के बीच सेतु स्थापित किया जाए। हाईस्कूल से ही इसकी शिक्षा की व्यवस्था हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उत्तराखंड का इतिहास और संस्कृति बहुत समृद्ध है। इसके लिए राज्य के इतिहास व संस्कृति का अभिलेखीकरण व डिजीटलीकरण कर डिजिटल मीडिया के माध्यम से संपूर्ण विश्व तक पहुंच स्थापित करनी होगी।

 

फि ल्म कानक्लेव में फि ल्म जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियों विशाल भारद्वाज, तिग्मांशु धूलिया, मुजफ्फ र अली, जैकी भगवानी, नारायण सिंह, अजय अरोड़ा, तरुण आदर्श, कविता चौधरी, भरत बाला, रूप दुर्गापाल आदि ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा विधायक गणेश जोशी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मसूरी पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, सचिव सूचना दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

फिल्म नीति पर चर्चा
कानक्लेव में चार सत्र आयोजित किए गए, जिनमें उत्तराखंड की फिल्म नीति और राज्य में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने पर चर्चा के साथ ही राज्य में शूटिंग कर चुके फिल्मकारों का फीडबैक भी लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed