फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   File a case on complaints of land forgery: DM

भूमि फर्जीवाड़े की शिकायतों पर दर्ज कराएं मुकदमा : डीएम

Tue, 01 Aug 2023 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
File a case on complaints of land forgery: DM
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। इस दौरान 99 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी रहीं। जिलाधिकारी ने भूमि फर्जीवाड़े की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। कहा, सभी उपजिलाधिकारी ऐसे प्रकरणों पर तत्काल जांच कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जनसुनवाई में शिक्षा, एमडीडीए, नगर निगम, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, सिंचाई, विद्युत, पेयजल, नलकूप, पीएमजीएसवाई, खनन, पूर्ति, आबकारी आदि विभागों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई। भूमि संबंधी शिकायतों पर राजस्व एवं नगर निगम सहित वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया शिकायतों पर संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने शराब की ओवररेटिंग की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी को सख्त चेतावनी दी। कहा कि ओवररेटिंग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने रानीपोखरी में अतिक्रमण की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, सुस्वा नदी श्रेणी की भूमि पर फर्जी रजिस्ट्री की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को कार्रवाई के लिए कहा। एसडीएम ने बताया कि उक्त प्रकरण में नई रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई है। उन्होंने स्टाम्प चोरी की शिकायत पर एआईजी स्टाम्प को कार्रवाई के निर्देश दिए। नेशनल हाईवे-72 पर ई-रिक्शा संचालन से जाम एवं दुर्घटना की स्थिति बनने की शिकायतों पर संभागीय परिवहन अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुनवाला में रास्ता रोके जाने की शिकायत और भूमि सीमांकन के अनुरोध पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. एसके बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम जगदीश लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed