Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fighting the cold along with illness in the hospital

Dehradun News: अस्पताल में बीमारी के साथ ठंड से भी जंग

Thu, 19 Nov 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 19 Nov 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Fighting the cold along with illness in the hospital
- हीटर बंद, पतले कंबलों के भरोसे सर्दी से जूझ रहे मरीज, तीमारदार घर से ला रहे गर्म कंबल
विज्ञापन


टैग...पड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। तापमान में लगातार गिरावट के साथ सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन उप जिला अस्पताल के वार्डों में मरीजों को ठंड से बचाने के इंतजाम नाकाफी नजर आए। बृहस्पतिवार को पड़ताल में सामने आया कि वार्डों में कंबल तो उपलब्ध हैं, लेकिन उनके पतले होने और रूम हीटर बंद पड़े रहने से मरीज ठंड से परेशान हैं।

अस्पताल में प्रसूता, सामान्य, सर्जिकल और आइसोलेशन वार्डों में भर्ती मरीजों को कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि, ये कंबल काफी पतले हैं। रात में ठंड बढ़ने पर इनसे मरीजों को पर्याप्त गर्माहट नहीं मिल पा रही है। वार्डों में रूम हीटर भी नहीं चल रहे हैं। ऐसे में मरीजों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं। खासकर प्रसूताओं और ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों को ठंड से अधिक परेशानी हो रही है। अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं और मरीजों के तीमारदारों को घर से कंबल लाने पड़ रहे हैं। अस्पताल में रूम हीटर चलते रहें तो पतले कंबलों के बावजूद मरीजों को काफी हद तक ठंड से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

पिछले साल खबर छपने के बाद लगे थे ऑयल हीटर

वार्डों में नियमित रूप से चादरें बदली जा रही हैं, लेकिन ठंड से बचाव के लिए दूसरे इंतजाम नाकाफी हैं। खास बात यह है कि बीते वर्ष भी अमर उजाला में प्रकाशित पड़ताल के माध्यम से अस्पताल के वार्डों में ठंड से बचाव के इंतजामों की कमी उजागर की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने वार्डों में ऑयल हीटर की व्यवस्था कराई थी। इसके बावजूद इस बार ठंड बढ़ने के साथ हीटरों का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में मरीजों को फिर से ठंड के बीच उपचार कराना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने अब नए कंबल उपलब्ध कराने और हीटर चालू कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कंबल उपलब्ध कराने के साथ हीटरों को चालू करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। - डॉ. अलिंद पोखरियाल, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed