फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight tight security muharram

अलम उठाने को लेकर शिया-सुन्नी में खूनी संघर्ष

Fri, 15 Nov 2013 08:53 PM IST
अमर उजाला, मंगलौर
अमर उजाला, मंगलौर Updated Fri, 15 Nov 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
fight tight security muharram

उत्तराखंड में मोहर्रम के जुलूस के दौरान मंगलौर के जैनपुर झंझेडी गांव में पुलिस की मौजूदगी में शिया और सुन्नी के बीच खूनी संघर्ष हुआ।

विज्ञापन


इस बीच जमकर पथराव, फायरिंग और आगजनी की गई। घरों में घुसकर तोड़फोड़ के साथ लूटपाट भी की। संघर्ष में नौ लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


शिया-सुन्नी के बीच मारपीट
गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी ने गांव का दौरा कर दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जैनपुर झंझेडी में गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे अलम उठाने को लेकर शिया-सुन्नी समुदायों के लोगों के बीच पहले तो मारपीट हुई। शोर-शराबे के साथ दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थरबाजी के साथ फायरिंग होने लगी। अंधेरा होने के कारण बलवाइयों की भीड़ ने जमकर उपद्रव किया। तीन घरों में आगजनी के साथ तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। मौके पर मौजूद पुलिस स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन फोर्स कम होने के कारण पुलिस की नहीं चली।

दुकान में तोड़फोड़
बलवाइयों ने हाफिज महबूब के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर उसमें आग लगा दी। हाफिज महबूब के बेटे जुबैर के अनुसार आरोपियों ने घर में रखे कई लाख के जेवरात भी लूट लिए। यही पर तैमूर की दुकान में तोड़फोड़ की गई। बलवाइयों ने आशु के मकान में खड़ी आल्टो कार तोड़ डाली और उसकी पत्नी फरीदा के साथ मारपीट की।

आरोप है कि बलवाईयों ने इस्लाम, आकिल, सईद और यूसुफ के घरों पर भी हमला करते हुए हवाई फायरिंग की। इस घटना में सुन्नी पक्ष के महबूब हसन, रागिब, आस मोहम्मद, फरीदा घायल हुए हैं।

इनमें से रागिब को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर शिया पक्ष के कामरान, गुलाम हैदर, अनीस, नजमुल और दिलावर को चोटें आई हैं। संघर्ष की खबर पर रात में एसपी देहात कई थानों की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ सतर्कता बढ़ा दी गई थी। वारदात से गांव में तनातनी का माहौल है।

सैकडों बलवाइयों के खिलाफ मुकदमा
जैनपुर झंझेडी में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से सैकड़ों बलवाइयों के खिलाफ फायरिंग और बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी देहात अजय सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर आने पर मुकदमा कायम किया जायेगा। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। गांव में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। संघर्ष में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

कप्तान ने दिया कार्रवाई का भरोसा
एसएसपी राजीव स्वरूप ने जैनपुर झंझेड़ी का दौरा कर दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया।

एसएसपी का कहना है कि जिन लोगों ने बलवा भड़काया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी जिले की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।


ऐसे भड़की नफरत की चिंगारी
जैनपुर झंझेड़ी में मल्लू नामक व्यक्ति का घर शिया समुदाय की आबादी के बीच में है। मातमी जुलूस के दौरान यहां पर शिया समुदाय के लोग अलम उठाने के लिए गए थे। जिस पर सुन्नी समुदाय के लोगों ने एतराज किया। कहासुनी ने बलवे का रूप धारण कर लिया।

परिणामस्वरूप उपद्रव हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में शिया पक्ष के लोगों से तय हुआ था कि मल्लू के घर अलम उठाने कुल पांच लोग जाएंगे, लेकिन ज्यादा लोग अलम उठाने पहुंच गये, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed