फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fight between two parties in mutual dispute, cross case filed

आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रास मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Aug 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in mutual dispute, cross case filed
कैंट कोतवाली क्षेत्र में आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष ने 500 रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जो आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन

घटना कैंट क्षेत्र के सप्लाई क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि वहा अर्पित गोस्वामी निवासी मानसिंह वाला का सहयोगियों के साथ फार्महाउस है। आरोप है कि 17 अगस्त को शाम वह अपने साथियों संग फार्म हाउस से लौट रहे थे। तभी सप्लाई क्षेत्र में उनके परिचित अंश मगर, हषि क्षेत्री, अंशुल, विवेक थापा, अक्षत प्रधान व ऋषि अपने साथियों के संग आए। आरोप है कि वह आए दिन रुपये मांगते हैं। घटना के दिन उन्होंने 500 रुपये भी लूट लिए। घटना में अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया और वह आईसीयू में भर्ती है। वहीं, दूसरी ओर से तुषार क्षेत्री ने भी मारपीट की तहरीर दी है। उसने सूरज बिष्ट, प्रियांक ठाकुर, अर्पित, मयंक ठाकुर पर मारपीट का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर कैंट ऐश्वर्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिलने के बाद क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed